{"_id":"63b7b1f731e5877afa2b262e","slug":"punjab-weather-update-weather-update-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में पूरा पंजाब, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में पूरा पंजाब, येलो अलर्ट जारी
Fri, 06 Jan 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:00 AM IST
सार
सात जनवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी से आएगा। इससे पहाड़ों में आठ से दस जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद 12 जनवरी को दूसरा विक्षोभ आएगा। इससे भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान ठंडी हवाएं रुकेगी और मैदानी इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
शीत लहर की चपेट में पंजाब
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड और शीत लहर ने पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है। आईएमडी के अनुसार, पठानकोट में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
पंजाब के आठ शहर शिमला से ज्यादा ठंडे चल रहे हैं। गुरुवार को शिमला का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर 13.0, बठिंडा 14.2, जालंधर 12.3, पठानकोट 12.0, लुधियाना 11.6, फिरोजपुर 14.2 और गुरदासपुर का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। गुरुवार को भी पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में रहा। दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अगले दो दिन भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आठ से 12 जनवरी तक रहेगी थोड़ी राहत
सात जनवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी से आएगा। इससे पहाड़ों में आठ से दस जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद 12 जनवरी को दूसरा विक्षोभ आएगा। इससे भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान ठंडी हवाएं रुकेगी और मैदानी इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से बर्फीली हवाएं आएंगी। इससे तापमान और नीचे आएंगे।