फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update Rail and air traffic affected due to dense fog and cold wave in Punjab

कोहरे का सितम: पंजाब में चार की मौत, अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, रेल व हवाई यातायात प्रभावित

Tue, 20 Dec 2022 10:39 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट/बठिंडा/लुधियाना/अबोहर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट/बठिंडा/लुधियाना/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

अमृतसर के हवाई अड्डे में कतर एयरलाइन की फ्लाइट 12 घंटे देरी से पहुंची। मंगलवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसके यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन
Punjab Weather Update Rail and air traffic affected due to dense fog and cold wave in Punjab
धुंध में भिड़े वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घने कोहरे से पंजाब का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर जिलों में दृश्यता 0-50 मीटर दर्ज की गई है। इससे सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। कोहरे का असर रेल यातायात और विमानों पर भी पड़ा। 15 ट्रेनें करीब आधे से सात घंटे देरी से चलीं। चंडीगढ़ व अमृतसर हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजे तक सभी विमानों ने तीन से चार घंटे की देरी से उड़ान भरीं। वहीं, पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूल खुलने का समय एक घंटे बढ़ा दिया है। अब राज्य में स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।

विज्ञापन


अमृतसर के हवाई अड्डे में कतर एयरलाइन की फ्लाइट 12 घंटे देरी से पहुंची। मंगलवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसके यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में दिल्ली भेजा गया। कोहरे के कहर से लगातार दूसरे दिन पंजाब में एक दर्जन से ज्यादा वाहन टकराए। बठिंडा के गांव नथेहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चालक 26 वर्षीय युवक इंदरजीत सिंह की मौत हो गई। गांव बहनीवाल के पास कार और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार बच्चे और अध्यापक भी बाल बाल बच गए। लुधियाना के गांव रायपुर राजपूतां के सरकारी स्कूल की कंप्यूटर टीचर को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

Punjab Weather Update Rail and air traffic affected due to dense fog and cold wave in Punjab

टीचर की पहचान हिम्मत सिंह नगर निवासी जसपिंदर कौर के रूप में हुई है। जिले के डेहलों चौक पर एक्टिवा लेकर सड़क पार करने के लिए खड़ी दो सहेलियों को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में गांव आसी कलां निवासी युवती कम्मो की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती अस्पताल में दाखिल है। 

बरनाला-मोगा राष्ट्रीय मार्ग पर गांव जगजीतपूरा टोल प्लाजा पर खडे़ ट्राले में एक कार पीछे से घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ। अमृतसर के कस्बा ब्यास के नजदीक धुंध की वजह से चार वाहन टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 



फरीदकोट के गांव मानी सिंह वाला में स्कूल वैन व कार के बीच टक्कर में 25 विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। स्कूल वैन पलटने से कुछ विद्यार्थियों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव टहिणा के नजदीक धुंध के कारण दिखाई न देने के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सभी का बचाव हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed