फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather update Hope for relief from heat in Punjab from today

पंजाब में आज से गर्मी से राहत की उम्मीद: तेज हवाओं के साथ होगी हल्की बारिश, रविवार को मुक्तसर रहा सबसे गर्म

Mon, 16 May 2022 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 12:04 AM IST
सार

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
Punjab weather update Hope for relief from heat in Punjab from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब को सोमवार से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि राज्य के माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। मंगलवार को पूरे राज्य में हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को सबसे गर्म मुक्तसर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पंजाब में रविवार को भी मौसम के तेवर तीखे रहे। मुक्तसर के अलावा पंजाब के कई जिलों में तापमान मई महीने में 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बठिंडा में 46.8, अमृतसर में 46.1, फिरोजपुर में 46.9, होशियारपुर में 46.1, बरनाला में 46.4 और लुधियाना में 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2000 में पंजाब में 14 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 2004 में 14 मई को 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार साल 2002 से 2021 के दौरान 2012 में 31 मई को अधिकतम तापमान 44.8 और 2013 में 24 मई को 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, मंगलवार को पूरे पंजाब में धूल भरी आंधी चलने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


चंडीगढ़ में भी गर्मी से लोग बेहाल
चंडीगढ़ का रविवार को अधिकतम तापमान 43 जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई सालों की अपेक्षा इस बार मई के महीने में काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाएं चलने लगीं थीं। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक गर्म हवाएं लू में तब्दील हो चुकी थीं। तेज धूप की वजह से दोपहर में लोग अपने घरों में ही रहे। बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पंचकूला और मोहाली में भी आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और पंचकूला में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed