फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Punjab Police issued advisory regarding rain

बाढ़ से बिगड़े हालात: पंजाब पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टी, रि-अपीयर परीक्षा स्थगित

Mon, 10 Jul 2023 01:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 01:20 PM IST
सार

भीषण बारिश की वजह से पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक सभी सरकारी, निजी एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Punjab Police issued advisory regarding rain
पंजाब में भारी बरसात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी आपात स्थिति में वह 112 पर संपर्क करें तुरंत पुलिस उनकी सेवा में हाजिर होगी। इतना ही नहीं अगर किसी को कहीं नुकसान होने की आशंका है तो इस बारे में भी पुलिस को सूचित किया जा सकता है।

विज्ञापन

13 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी

भीषण बारिश की वजह से पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक सभी सरकारी, निजी एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने लोगों से बारिश में घरों से न निकले की अपील की है। 

विज्ञापन

पीएसईबी ने गुरुवार तक स्थगित की रि-अपीयर परीक्षाएं 

पंजाब में हो रही तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ऐसे में विद्यार्थियों व उनके परिजनों की असुविधा को ध्यान रखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड(पीएसईबी) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की रि-अपीयर की परीक्षाएं गुरुवार तक स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि अगले निर्णय तक परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। परीक्षाओं की नई डेटशीट बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह बोर्ड की वेबसाइट देखते रहे। पीएसईबी की वेबसाइट www.pseb.ac.in से जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • बाढ़ के पानी में है तो बिजली के खंभों और किसी भी बिजली के उपकरण को छूने से बचें
  • पानी से भरी सड़कों को पार करने की कोशिश ना करें, क्योंकि पानी के अंदर की गहराई वह करंट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
  • बहते पानी मे गाड़ी ड्राइव करते समय सावधान रहें, क्योंकि यह पानी आपको बाहाकर आकर ले जा सकता है।
  • बाढ़ के पानी से दूर रहें, क्योंकि यह खतरनाक पदार्थों सीवरेज या प्रदूषण से दूषित हो सकता है।
  • मकान और इमारतों में दरार आने पर सूचित करें
  • बाढ़ की स्थिति के बारे में स्थानीय अधिकारियों से ताजा जानकारी हासिल करें। 
  • किसी भी तरह की जानकारी के लिए 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed