फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Night temperature drop in Punjab

Weather News: पंजाब में रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा, आदमपुर सबसे ठंडा तो गुरदासपुर रहा सबसे गर्म

Thu, 19 Oct 2023 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 02:05 AM IST
सार

अमृतसर का रात का तापमान 14.2, लुधियाना का 16.5, पटियाला का 15.5, पठानकोट का 12.5, बठिंडा का 15.2, फरीदकोट का 14.2, एसबीएस नगर का 14.4, बरनाला का 16.0, जालंधर का 14.8 व रोपड़ का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Night temperature drop in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में ठंडक बढ़ने लगी है। रात के पारे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 12 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा रहा। उधर, पंजाब में मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान में भले ही कोई बड़ा बदलाव देखने को न मिले लेकिन रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 27.1, लुधियाना का 28.2, पटियाला का 30.3, पठानकोट का 29.8, बठिंडा का 26.6, फरीदकोट का 27.0, गुरदासपुर का 32.5, जालंधर का 27.1, मोगा का 26.9 और रोपड़ का 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरदासपुर का तापमान सर्वाधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं अमृतसर का रात का तापमान 14.2, लुधियाना का 16.5, पटियाला का 15.5, पठानकोट का 12.5, बठिंडा का 15.2, फरीदकोट का 14.2, एसबीएस नगर का 14.4, बरनाला का 16.0, जालंधर का 14.8 व रोपड़ का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed