फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Heavy rain in many districts of Punjab

पंजाब में झमाझम बरसात: फिरोजपुर में पानी में डूबी कार, अबोहर और फरीदकोट में जलमग्न हुए बाजार

Fri, 15 Jul 2022 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अबोहर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अबोहर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 06:12 PM IST
सार

फरीदकोट जिले में शुक्रवार को मानसून सीजन की पहली बारिश हुई। जिले में 99.6 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली लेकिन साथ ही काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Heavy rain in many districts of Punjab
फिरोजपुर में पानी में डूबी कार और जलमग्न सब्जी मंडी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में एक कार बारिश के पानी में डूब गई। मामला बस्ती टैंकावाली का है। कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इसी तरह शहर की सब्जी मंडी ने तालाब का रूप धारण कर लिया। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश होती रही। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मुकेश कुमार और राजिंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश के चलते शहर की कई सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। बस्ती टैंकावाली के पुल में बारिश का पानी भर जाने से एक कार डूब गई। कार से दो लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। ट्रैक्टर की मद्द से पुल में भरे पानी से कार को बाहर निकाला। पुल से आने जाने का रास्ता बंद हो गया। उधर, किसान सतनाम सिंह व गुरदेव सिंह का कहना है कि ये बरसात किसानों के लिए बहुत अच्छी है। किसानों की धान की फसल को पूरा पानी मिल गया है। इससे उनकी फसल बहुत अच्छी होगी।
विज्ञापन


मानसून की पहली बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें
अबोहर में रात करीब तीन बजे से शुरू हुई मानसून की पहली बरसात शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। इससे शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव हो गया और देर शाम तक सड़कों पर पानी की निकासी नहीं हो सकी। बरसात के कारण कई लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बरसात से शहर के बाजार नंबर 4, बाजार नंबर 9, सरकुलर रोड, गोशाला रोड पटेल नगर, भगत सिंह चौक, जैन नगरी, नानक नगरी, आनंद नगरी, तहसील परिसर पानी में डूब गए और लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं दोपहर तक पानी की निकासी न होने से शहर का पूरा बाजार बंद रहा। 

इसी बीच एसडीएम आकाश बांसल ने डिस्पोजल वर्क्स का दौरा करके पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने वाटर एवं सीवरेज विभाग को शीघ्र ही सड़कों से बरसाती पानी की निकासी सुचारु बनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने एक दिन के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। 

इधर, भारी बरसात से नरमा के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसल खराब होने की संभावना है। इस बारे में किसानों का कहना है कि कई खेतों में बरसात का पानी अधिक भर गया जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अगर लगातार और बरसात होती है तो फसलें पूरी तरह से खराब हो सकती है। इसी प्रकार मूंगी फसलों में पानी भरने से किसानों को नुकसान हुआ है।

फरीदकोट में 99.6 एमएम बारिश
फरीदकोट जिले में शुक्रवार को मानसून सीजन की पहली बारिश हुई। जिले में 99.6 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली लेकिन साथ ही काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो शहर के तमाम सड़कों पर कई-कई फुट पानी भर गया। 

साथ ही निचले क्षेत्र की दुकानों व घरों में पानी घुस जाने से नुकसान भी हुआ। फरीदकोट के न्यू हरिन्द्रा नगर में बारिश के बाद डेयरी फार्म का शेड गिर गया। इसके कारण एक भैंस की मौत हो गई जबकि 12 भैंस घायल हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, जैतो में एक घर के कमरे की छत गिरने से चार वर्षीय लड़की घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed