फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Weather News eight cities of punjab colder than shimla

Punjab Weather News: पंजाब के आठ शहर शिमला से ज्यादा ठंडे, कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश

Fri, 06 Jan 2023 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 01:13 AM IST
सार

पूरे प्रदेश में गुरदासपुर सबसे ठंडा दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान इस दौरान जहां 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गुरुवार को राज्य के अन्य स्थानों में बठिंडा में 3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7, पटियाला में 5, अमृतसर में 5.5 जबकि मोहाली में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather News eight cities of punjab colder than shimla
अमृतसर में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के आठ शहर शिमला से ज्यादा ठंडे चल रहे हैं। गुरुवार को शिमला का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर 13.0, बठिंडा 14.2, जालंधर 12.3, पठानकोट 12.0, लुधियाना 11.6, फिरोजपुर 14.2 और गुरदासपुर का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। गुरुवार को भी पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में रहा। दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अगले दो दिन भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


गुरदासपुर सबसे ठंडा 
पूरे प्रदेश में गुरदासपुर सबसे ठंडा दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान इस दौरान जहां 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गुरुवार को राज्य के अन्य स्थानों में बठिंडा में 3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7, पटियाला में 5, अमृतसर में 5.5 जबकि मोहाली में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में रात को 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से 12 जनवरी तक रहेगी थोड़ी राहत
सात जनवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी से आएगा। इससे पहाड़ों में आठ से दस जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद 12 जनवरी को दूसरा विक्षोभ आएगा। इससे भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान ठंडी हवाएं रुकेगी और मैदानी इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से बर्फीली हवाएं आएंगी। इससे तापमान और नीचे आएंगे।

 पंजाब के शहरों का तापमान

शहर अधिकतम  न्यूनतम
अमृतसर   13.0 5.5
बठिंडा 14.2 3.3
चंडीगढ़  11.9 5.1
जालंधर 12.3   5.0
पटियाला  11.0  5.0
पठानकोट 12.0 5.6
लुधियाना 11.6 5.0
फिरोजपुर 14.2 3.7
गुरदासपुर 14.0 2.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed