{"_id":"587cd6a24f1c1b3503efeeb0","slug":"punjab-warriors-captain-sardar-singh-interview-on-hockey-india-league-preparations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया लीगः मुकाबले को पंजाब के 'शेर' तैयार, कप्तान का इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी इंडिया लीगः मुकाबले को पंजाब के 'शेर' तैयार, कप्तान का इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग के लिए तैयार पंजाब वारियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग में कड़ी टक्कर देने के लिए पंजाब वारियर्स तैयार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कप्तान सरदार सिंह ने रणनीति का खुलासा किया। हॉकी इंडिया लीग नए सीजन में टीम पहले मैच से ही जीत का आगाज करना चाहेगी। पिछले सीजन में हमने स्लो स्टार्ट किया था।
इस बार शुरू से ही जीत का ट्रैक पकड़ना होगा। यह कहना है पंजाब वारियर्स के कप्तान सरदार सिंह का जोकि पिछले दो दिन से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगे शिविर में अपने साथियों के साथ अभ्यास में जुटे हैं। हॉकी इंडिया लीग के नए संस्करण में पंजाब वारियर्स को अपना पहला मुकाबला 27 जनवरी को दबंग मुंबई के साथ मुंबई में खेलना है।
टीम में अधिकांश पुराने चेहरे
सरदार सिंह ने कहा कि पिछले संस्करण में जो टीम थी लगभग वहीं टीम इस सीजन में है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर। यह टीम के लिए बेहतर संकेत है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है और एक दूसरे के खेल से पूरी तरह से परिचित हैं। वहीं टीम में चोटिल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्ट्रोफर के जगह हॉलैंड का खिलाड़ी रॉबर्ट को भी जगह मिली हैं।

वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों में जीत की भूख
हॉकी इंडिया लीग के लिए तैयार पंजाब वारियर्स
हाल ही में बेल्जियम को हराकर जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाले युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए सरदार सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के कुछ ही मैच देखे क्योंकि वो उस समय में हॉलैंड में थे, लेकिन सेमीफाइनल मैच देखकर उन्हें लगा कि युवा खिलाड़ियों में जीत की बहुत भूख है।
सरदार ने बताया कि इस नए संस्करण में जूनियर वर्ल्डकप जीतने वाली टीम से दो खिलाड़ी हार्दिक और अजीत कुमार पांडेय को पंजाब वारियर्स टीम में जगह मिली है। उन्हें उम्मीद है कि युवाओं को लीग के जरिए और अधिक सीखने का मौका मिलेगा।
किसी टीम को हलके में नही लेंगे
सरदार सिंह ने कहा कि वह नए संस्करण में किसी भी टीम को हलके में नही लेना चाहते। लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में शानदार खिलाड़ी है। सरदार के अनुसार अभ्यास शिविर में टीम हर वो रणनीति बनने का प्रयास करेगी, जिससे विरोधी टीम को शिकस्त दी जा सके।