फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab warriors captain sardar singh interview on hockey india league preparations

हॉकी इंडिया लीगः मुकाबले को पंजाब के 'शेर' तैयार, कप्तान का इंटरव्यू

Mon, 16 Jan 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
punjab warriors captain sardar singh interview on hockey india league preparations
हॉकी इंडिया लीग के लिए तैयार पंजाब वारियर्स
हॉकी इंडिया लीग में कड़ी टक्कर देने के लिए पंजाब वारियर्स तैयार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कप्तान सरदार सिंह ने रणनीति का खुलासा किया। हॉकी इंडिया लीग नए सीजन में टीम पहले मैच से ही जीत का आगाज करना चाहेगी। पिछले सीजन में हमने स्लो स्टार्ट किया था।
विज्ञापन


इस बार शुरू से ही जीत का ट्रैक पकड़ना होगा। यह कहना है पंजाब वारियर्स के कप्तान सरदार सिंह का जोकि पिछले दो दिन से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगे शिविर में अपने साथियों के साथ अभ्यास में जुटे हैं। हॉकी इंडिया लीग के नए संस्करण में पंजाब वारियर्स को अपना पहला मुकाबला 27 जनवरी को दबंग मुंबई के साथ मुंबई में खेलना है।
विज्ञापन


टीम में अधिकांश पुराने चेहरे
सरदार सिंह ने कहा कि पिछले संस्करण में जो टीम थी लगभग वहीं टीम इस सीजन में है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर। यह टीम के लिए बेहतर संकेत है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है और एक दूसरे के खेल से पूरी तरह से परिचित हैं। वहीं टीम में चोटिल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्ट्रोफर के जगह हॉलैंड का खिलाड़ी रॉबर्ट को भी जगह मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों में जीत की भूख

punjab warriors captain sardar singh interview on hockey india league preparations
हॉकी इंडिया लीग के लिए तैयार पंजाब वारियर्स
हाल ही में बेल्जियम को हराकर जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाले युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए सरदार सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के कुछ ही मैच देखे क्योंकि वो उस समय में हॉलैंड में थे, लेकिन सेमीफाइनल मैच देखकर उन्हें लगा कि युवा खिलाड़ियों में जीत की बहुत भूख है।

सरदार ने बताया कि इस नए संस्करण में जूनियर वर्ल्डकप जीतने वाली टीम से दो खिलाड़ी हार्दिक और अजीत कुमार पांडेय को पंजाब वारियर्स टीम में जगह मिली है। उन्हें उम्मीद है कि युवाओं को लीग के जरिए और अधिक सीखने का मौका मिलेगा।

किसी टीम को हलके में नही लेंगे
सरदार सिंह ने कहा कि वह नए संस्करण में किसी भी टीम को हलके में नही लेना चाहते। लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में शानदार खिलाड़ी है। सरदार के अनुसार अभ्यास शिविर में टीम हर वो रणनीति बनने का प्रयास करेगी, जिससे विरोधी टीम को शिकस्त दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed