फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance filed case against six including former Finance Minister Manpreet Singh Badal

बठिंडा में बड़ा एक्शन: पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल समेत छह के खिलाफ केस, दो को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया

Mon, 25 Sep 2023 03:01 AM IST
ajay kumar भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 03:01 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने करीबी राजीव कुमार और एक अन्य व्यक्ति के नाम पर मॉडल टाउन फेज 1 में महंगे प्लॉट सस्ते दाम में खरीदा था। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। इसकी शिकायत भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस और लोकपाल से की थी। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance filed case against six including former Finance Minister Manpreet Singh Badal
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत बादल समेत छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। रविवार को विजिलेंस टीम ने राजीव कुमार और अमनदीप को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस विषय में विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। मगर सूत्रों ने मुताबिक विजिलेंस के बड़े अधिकारी सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकते हैं। नामजद आरोपियों में मनप्रीत बादल, विकास कुमार, पंकज, शेरगिल, राजीव कुमार और अमनदीप का नाम शामिल है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन में महंगे प्लॉट कम दाम में खरीदने के संबंध में मनप्रीत बादल के खिलाफ भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस और लोकपाल को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर की विजिलेंस जांच कर रही है। हालांकि सिंगला की शिकायत को लोकपाल ने खारिज कर दिया था। वहीं बीते दिनों मनप्रीत बादल ने अपनी गिरफ्तारी के डर से स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर की थी। इसमें उन्होंने गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी करने की मांग की थी। इस पर अदालत ने विजिलेंस को नोटिस जारी दिया था। 26 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने करीबी राजीव कुमार और एक अन्य व्यक्ति के नाम पर मॉडल टाउन फेज 1 में महंगे प्लॉट सस्ते दाम में खरीदा था। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। इसकी शिकायत भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस और लोकपाल से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद मनप्रीत बादल को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को बुलाया था। इसके बाद मनप्रीत बादल अपने वकील के साथ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने विजिलेंस के सवालों का जवाब दिया था। इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने एक मंच से कहा था कि मनप्रीत बादल के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मनप्रीत बादल ने सीएम मान को केस के बारे में सार्वजनिक जानकारी देने की चुनौती दी थी। 

नियमों के तहत खरीदे प्लॉट

स्थानीय अदालत में याचिका दाखिल कर मनप्रीत बादल ने कहा था कि सीएम मान के इशारे पर झूठे मामले में फंसाने के लिए विजिलेंस जांच कर रही है जबकि बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने प्लॉट की नीलामी के लिए चार प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था और इनकी ई-नीलामी की गई थी। इसमें कोई भी शामिल नहीं हो सका। 

याचिका में कहा गया है कि उन्होंने नियमों के तहत प्लॉट खरीदे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह विजिलेंस जांच में शामिल हो चुके हैं और इसके बाद मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रविवार को मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप भिंडर ने भी मीडिया के जरिये कहा कि बादल ने अदालत में याचिका इसलिए दायर की है कि पता लगाया जा सके कि विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के खिलाफ कोई केस दर्ज किया है या नहीं। 

विजिलेंस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि अदालत का नोटिस मिलने के बाद विजिलेंस ने अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ाया और रविवार शाम को एक टीम ने सिविल लाइन क्लब में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अमनदीप को भी विजिलेंस ने एक अन्य जगह से गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने राजीव और अमन को गिरफ्तार करने के बाद अगली कारवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस बीडीए के अधीक्षक पंकज, विकास कुमार, मनप्रीत बादल और शेरगिल को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। 

पार्टी छोड़ना मंजूर, मगर शिकायत वापस नहीं लूंगा: सिंगला

शिकायतकर्ता भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे। बता दें कि जनवरी 2023 में मनप्रीत बादल ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अब शायद भाजपा नेता सिंगला अपनी शिकायत वापस ले लेगें। मगर सिंगला ने कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ना मंजूर है लेकिन वो मनप्रीत के खिलाफ शिकायत वापस नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed