फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vidhan Sabha committee recorded statements of young farmers including Lakha Sidhana

विस समिति के सामने लक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

Sat, 17 Jul 2021 03:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 03:46 AM IST
सार

शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने लक्खा सिधाना समेत युवा नेताओं के बयान दर्ज किए। इस दौरान सिधाना समेत युवा किसान नेताओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। वहीं पंजाब पुलिस ने भी इस मामले में कोई सुनवाई नहीं है। युवा किसानों ने कहा कि सुनवाई न होने के जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए।

विज्ञापन
Punjab Vidhan Sabha committee recorded statements of young farmers including Lakha Sidhana
विधानसभा समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंचा लक्खा सिधाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लक्खा सिधाना ने बयान दर्ज कराए। सिधाना समेत युवाओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। इस बारे में पंजाब पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसके लिए जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए। 

विज्ञापन


समिति के चेयरमैन सर्वजीत मान और कांग्रेस के अन्य विधायक सदस्यों के सामने दिल्ली हिंसा में जमानत पर रिहा हुए युवा  किसानों ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बिना पंजाब पुलिस को सूचना दिए उनको दिल्ली पुलिस घर से गिरफ्तार कर ले गई। 
विज्ञापन


दिल्ली में उनके साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार नहीं रहा। जमानत पर रिहा होकर आए तो पंजाब पुलिस को उन्होंने साक्ष्यों के साथ पूरी जानकारी दी लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लक्खा सिधाना ने कहा कि यदि समिति और सरकार सच में किसान हितैषी है तो वह इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के मुखिया दिनकर गुप्ता को तलब करे और जवाब मांगे। समिति के समक्ष दो दर्जन किसान युवाओं ने अपने बयान दर्ज करवाए। इस मौके पर अतिरिक्त सचिव मनजीत कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्खा का भाई भी हुआ था गिरफ्तार
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लक्खा सिधाना के भाई मुंडी सिधाना को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिधाना ने बताया कि दिल्ली पुलिस बिना स्थानीय पुलिस को बताए भाई को लेकर गई। इस बात की सूचना के बाद भी पंजाब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


पटियाला रेंज के अधिकारी होंगे तलब
समिति ने लक्खा सिधाना और अन्य युवा किसानों को आश्वासन दिया कि पटियाला रेंज के पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह में तलब किया जाएगा। पटियाला रेंज के आईजी और पटियाला के एसपी को जल्द इस बाबत सूचना भेजी जाएगी और सवाल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed