फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university suspended sexual harassment accused prof komal singh

पीयूः यौन शोषण के दोषी असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, जानिए क्या किया था?

Mon, 25 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
punjab university suspended sexual harassment accused prof komal singh
Punjab University VC Arun Grover
यौन शोषण के दो मामलों में दोषी करार दिए जा चुके पंजाब यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रो. कोमल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लंबी बहस के बाद सजा सुनाई गई। साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस देकर पूछा जाएगा कि क्यों उसे नौकरी से ना निकाला जाए?
विज्ञापन


हालांकि पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (पीयू कैश) ने कोमल सिंह को दोषी करार देने के बाद सख्त सजा की सिफारिश की थी। जिसमें नौकरी से निकालना, लेकिन दोबारा नौकरी के लिए आवेदन करने पर रोक न होने का प्रावधान था।
विज्ञापन


रविवार को सीनेट में लंबी बहस और कई दलीलों के बाद सस्पेंशन और शो कॉज नोटिस की सजा दी गई। कोमल सिंह दो बार दोषी करार दिया जा चुका है। एक बार छात्रा को अभद्र तरीके से संबोधित किया और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एक छात्रा को बालों से खींचा। इनसे पहले एक अन्य प्रताड़ना की एक अन्य शिकायत थी, जिसे शिकायतकर्ता ने वापस ले लिया था। फिलहाल एक शिकायत पर अभी पीयू कैश में सुनवाई चल रही है। इसमें आरोप हैं कि शराब के नशे में क्लास में आकर छात्रा को छेड़ा।

सजा से पहले कुछ ऐसी दलीलें दी गईं

punjab university suspended sexual harassment accused prof komal singh
Punjab University VC Arun Grover
- एक सीनेटर डॉ. अजय रंगा ने कोमल सिंह को बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार के बारे में भी सोचा जाए। अगर नौकरी चली गई तो परिवार का क्या होगा? क्योंकि कोमल सिंह शराब का आदी है और मानसिक तौर पर परेशान है। उसे इलाज कराने का मौका दिया जाना चाहिए।
- एक महिला सीनेटर ने कहा कि जिसकी पत्नी 2010 में ही उसकी हरकतों की वजह से उसे छोड़ चुकी है, उसके लिए परिवार क्या है?
- सीनेटर रोनकी राम ने कहा कि कोमल सिंह शराब के नशे में अपने मां-बाप, पत्नी को मारता था। छोटे बच्चे को बालकोनी से लटका देता था। लगातार उसके खिलाफ शारीरिक शोषण के केस आ रहे हैं। उसे सुधरने के कई मौके दिए जा चुके हैं। अब क्या बाकी रह गया है?
- सीनेटर चमन लाल की तरफ से कहा गया कि कोमल सिंह को लंबी छुट्टी भेजने के साथ उसका पीजीआई में इलाज कराया जाना चाहिए। वहां से ठीक होने केबाद प्रमाण पत्र केआधार पर नौकरी पर वापस बुलाया जाए।

सस्पेंड और नोटिस पर बनी सहमति

punjab university suspended sexual harassment accused prof komal singh
punjab university
कई दलीलों और सीनेट में मौजूद कानून के ज्ञाताओं के सुझाव के बाद तय हुआ कि  कोमल सिंह को सस्पेंड करके नौकरी से निकालने का नोटिस देना चाहिए। इसके बाद पूरे सीनेट की सहमति के बाद वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने आदेश सुनाया। वीसी ने आदेश सुनाने से पहले सभी दलीलों पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि पहले केस के बाद कोमल सिंह को समझाया गया। फिर इलाज कराने को कहा गया। उसका विभाग भी बदला गया, लेकिन वह नहीं माना। सीएमओ से झूठा प्रमाण पत्र ले आया कि वह नौकरी के लिए फिट है। वीसी ने कहा कि उसे सुधारने का हर प्रयास किया जा चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed