{"_id":"698b9ad865c3e9756803f51f","slug":"punjab-university-organised-the-closing-ceremony-and-felicitation-ceremony-of-pu-olympics-chandigarh-news-c-16-pkl1091-946016-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय में पीयू ओलंपिक्स का समापन और सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय में पीयू ओलंपिक्स का समापन और सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के जूलॉजी ऑडिटोरियम में पीयू ओलंपिक्स का समापन और सम्मान समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह के साथ बहु-खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिन क्रिकेट के मुकाबले में कोठखाई रॉयल्स की टीम विजेता रही।
इस कार्यक्रम का आयोजन पीयूसीएससी अध्यक्ष डीईएस संयुक्त सचिव के नेतृत्व में डीन स्टूडेंट वेलफेयर, खेल निदेशालय, पंजाब विश्वविद्यालय और खेलो भारत पंजाब के सहयोग से किया गया। समारोह के दौरान पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शित खेल भावना, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर वशिष्ट अतिथि के रूप में खेलो भारत (एबीवीपी) के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप शेखावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में लॉ क्लासेज के निदेशक अमित सिंहमार सिंहमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोजन के अंतिम दिन क्रिकेट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें कोठखाई रॉयल्स ने टुल्ले बाज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस समारोह के दौरान कई खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी करने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स पंजाब विश्वविद्यालय डॉ. राकेश मलिक, एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, पीयूसीएससी अध्यक्ष गौरव वीर सोहल तथा खेलो भारत राष्ट्रीय संयोजक अर्पिता मलिक उपस्थित रहे।