फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university fee hike protest, Chancellor report

फीस पर फसाद: चांसलर ने तलब की रिपोर्ट, राज्यसभा में गूंजा मामला

Thu, 13 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab university fee hike protest, Chancellor report
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : File Photo
पीयू में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों के उग्र आंदोलन और हिंसा का मामला दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। पीयू के चांसलर एवं उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने वीसी अरुण ग्रोवर से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। वहीं बुधवार को राज्यसभा में ंभी हिंसा और फीस वृद्धि का मामला उठा। वीसी का कहना है कि इस मामले में पीयू अपना जवाब दे देगा।
विज्ञापन

दरअसल, पीयू में छिड़ी हिंसा के चर्चे देश और विदेश तक हो गए हैं। इसी के चलते पीयू के चांसलर एवं उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गंभीरता दिखाते हुए पीयू के वीसी से सारे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में पूछा गया है कि आखिरकार ऐसे हालात क्यों बने, जिस वजह से पीयू में हिंसा हो गई?
विज्ञापन


दूसरी ओर, बुधवार को राज्यसभा के शून्य प्रश्नकाल में छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने छत्तीसगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ाई गई बेतहाशी वृद्धि और इसका विरोध करने वालों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण रवैये का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन छात्रों का अधिकार है, लेकिन हिंसा गलत है। हिंसा का रास्ता आंदोलन का उद्देश्य भटकाता है। पीयू में हुई हिंसा पर राजनीति  नहीं होनी चाहिए। सभी राजनीति दलों को एकजुट होकर छात्रों के इस आंदोलन को सकारात्मक पटाक्षेप करवाना चाहिए। 

-सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद-

पीयू में हिंसा बेहद निंदनीय है, पुलिस का लाठीचार्ज और फिर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना गलत है। पीयू के आर्थिक हालात ठीक नहीं है। यहे पीयू की एकेडमिक फ्रीडम पर हमला है। सरकार को देखना चाहिए कि आखिरकार किस वजह से पीयू की ग्रांट रुकी हुई है। इस घटना से पीयू में पढ़े पूर्व छात्र भी बेहद आहत है, क्योंकि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। 
-मनीष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed