{"_id":"5d81b9698ebc3e015b67a1a3","slug":"punjab-transport-minister-razia-sultana-statement-on-traffic-challan-fees-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना होगा कम, अगले हफ्ते लागू होगी नई पालिसी: रजिया सुल्ताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना होगा कम, अगले हफ्ते लागू होगी नई पालिसी: रजिया सुल्ताना
Wed, 18 Sep 2019 10:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में लागू की गई नई ट्रैफिक पालिसी की समीक्षा की जा रही है। इसे अगले 8-10 दिन में पंजाब में लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए केंद्र द्वारा जो जुर्माना राशि तय की गई है, वह काफी ज्यादा है।
पंजाब में यह जुर्माना राशि कम रखी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रजिया सुल्ताना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रैफिक पालिसी का उद्देश्य लोगों को सड़क पर अनुशासित करना होना चाहिए ना कि उनसे भारी-भरकम जुर्माना राशि वसूलना। उन्होंने कहा कि जुर्माना राशि को 500 से सीधे 5000 कर दिया जाना वाजिब नहीं है।
शराब पीकर गाड़ी चलाने और उससे बढ़ते हादसों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि केंद्र की नई नीति के अधीन राज्य को जो भी छूट मिली है, केवल उसी का उपयोग होगा। बाकी केंद्रीय नीति को हू-ब-हू लागू किया जाएगा।