{"_id":"63dba609f1d3917f6b08b1c2","slug":"punjab-teachers-will-go-to-singapore-for-professional-teacher-training-program-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिक्षक सिंगापुर से सीखेंगे पढ़ाई-मैनेजमेंट का गुर, 36 स्कूलों के प्रिंसिपल का पहला बैच 4 को होगा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिक्षक सिंगापुर से सीखेंगे पढ़ाई-मैनेजमेंट का गुर, 36 स्कूलों के प्रिंसिपल का पहला बैच 4 को होगा रवाना
Thu, 02 Feb 2023 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:31 PM IST
सार
प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों का पहला बैच 4 फरवरी को सिंगापुर रवाना होगा। सीएम ने कहा कि शिक्षकों को विदेश भेजकर उन्होंने अपनी एक और गारंटी पूरी की है। इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
पंजाब के शिक्षकों के साथ सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्कूलों के प्रिंसिपल अब सिंगापुर से मैनेजमेंट और पढ़ाई के गुर सीखेंगे । 36 स्कूलों के प्रिंसिपल का पहला बैच 4 फरवरी को सिंगापुर रवाना होगा। सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि कि उन्होंने अपनी एक और गारंटी पूरी कर दी है। उम्मीद है कि यह टीचर काफी कुछ नया सीखकर आएंगे। जिससे विद्यार्थियों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 फरवरी से 10 मई तक चलेगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग का नाम दिया गया है। सिंगापुर से वापस आने के बाद सारे प्रिंसिपल अपने साथियों और स्टूडेंट के साथ तुजुर्बा शेयर करेंगे। सीएम ने कहा कि इससे अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता में भी निखार आएगा। ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन