फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Unit of BJP would be reconstituted this month

बदलेगा पंजाब भाजपा का खाका: इसी माह होगा प्रदेश इकाई का पुनर्गठन, 2024 की तैयारी शुरू

Sat, 03 Sep 2022 10:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 10:11 PM IST
सार

पंजाब इकाई की नई टीम की घोषणा इसी महीने कर दी जाएगी और पार्टी का आधार मजबूत करने व कैडर को फिर से आकार देने के लिए निकाय चुनावों में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।  

विज्ञापन
Punjab State Unit of BJP would be reconstituted this month
BJP Symbol - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब में पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने का बीड़ा उठा लिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ पंजाब के भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि इसी माह पंजाब प्रदेश इकाई का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। पार्टी की ओर से इस बात का एलान पहले ही किया जा चुका है कि पार्टी राज्य में किसी से गठबंधन किए बिना अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब इकाई के संगठनात्मक ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन की योजना पर विचार किया गया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी नरेंद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश के संगठन महामंत्री श्रीनिवासन और प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने हिस्सा लिया। बैठक में लिए फैसलों के बारे में पता चला है कि पंजाब इकाई की नई टीम की घोषणा इसी महीने कर दी जाएगी और पार्टी का आधार मजबूत करने व कैडर को फिर से आकार देने के लिए निकाय चुनावों में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। प्रदेश इकाई की नई टीम में जिस परिवर्तन का फैसला लिया गया है, उसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कई नए चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


इस बैठक से पहले पंजाब भाजपा के नेताओं की  बैठक दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में भी हुई, जिसमें प्रदेश इकाई की मौजूदा स्थिति और भावी रणनीति पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य में 25 साल तक अकाली दल के साथ गठबंधन में रही पंजाब भाजपा को किसान आंदोलन से काफी नुकसान झेलना पड़ा और पार्टी कैडर में भी बिखराव साफ दिखाई देने लगा। वहीं, प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता, जिन्हें काफी समय पहले ही साइडलाइन कर दिया गया था, उन्होंने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने के प्रति कोई उत्साह नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पंजाब भाजपा के सामने दो मुख्य चुनौतियां- पार्टी को शहरों के साथ-साथ गांवों में स्थापित करने और पार्टी काडर के एकजुट करने का है। शुक्रवार की बैठक में लिए गए फैसलों के तहत अगर प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नए नेताओं को आगे लाया जाता है तो संभव है कि प्रदेश भाजपा में नई जान फूंकने में केंद्रीय नेतृत्व को सफलता मिले।

 

बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश इकाई का विस्तार भी किया जाएगा। कई नए लोग पार्टी में आएंगे और पुराने लोगों की कार्यक्षमता को देखकर उनकी जिम्मेदारी में बदलाव भी होगा। -  जनार्दन शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव, भाजपा, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed