फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Meet Hayer Wedding in November

Punjab: राघव चड्ढा के बाद एक और आप नेता की शादी, डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे पंजाब के खेल मंत्री

Thu, 26 Oct 2023 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 06:21 PM IST
सार

डॉ. गुरवीन कौर का परिवार देश के बंटबारे के बाद पश्चिमी पंजाब से मेरठ चला गया था। गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिह बाजवा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में ही चीन में संपन्न हुई एशियाई खेलों में भारतीय दल के शेफ डी मिशन भी थे।

विज्ञापन
Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Meet Hayer Wedding in November
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राघव चड्ढा के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता जल्द ही शादी के बंधन में बधेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर नवंबर के पहले हफ्ते में मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर के साथ फेरे लेंगे। गुरवीन पेशे से एक डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। मीत हेयर बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा सरकार में खेल मंत्री हैं। उनके पिता बिजली बोर्ड से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। 

विज्ञापन


मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं। उनका कुछ दिन पहले रोका हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि 29 अक्तूबर को उनकी रिंग सेरेमनी होगी, जबकि शादी समारोह सात नवंबर को होगा। अगले दिन यानी आठ नवंबर को रिस्पेशन पार्टी होगी। डॉ. गुरवीन कौर का परिवार देश के बंटबारे के बाद पश्चिमी पंजाब से मेरठ चला गया था। 
विज्ञापन


गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिह बाजवा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में ही चीन में संपन्न हुई एशियाई खेलों में भारतीय दल के शेफ डी मिशन भी थे। सोशल मीडिया पर गुरुवार को खेल मंत्री व उनकी होने वाली पत्नी की फोटो वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed