Sidhu Moose Wala: दिल्ली पुलिस की सफलता के बाद पंजाब पुलिस की राह हुई और आसान, टीम ने लॉरेंस को सवालों में घेरा
पंजाब पुलिस मंगलवार को लॉरेंस का रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए उसे फिर से मानसा की अदालत में पेश करेगी। हत्याकांड की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही पंजाब पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद पंजाब पुलिस की राह और आसान हो गई है, क्योंकि लॉरेंस से पूछताछ में राज्य पुलिस को नियमों के तहत नरम रुख भी अपनाना पड़ रहा था। सोमवार को मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी के सभी अधिकारियों ने मोहाली पहुंचकर लॉरेंस को एक साथ कई सवालों के घेरे में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार एसआईटी मूसेवाला पर हमला करने वाले सभी शूटरों का पता लगाने और हमले के बाद ये शूटर किन रास्तों से भागे हैं, की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में है। इस हत्याकांड में पंजाब पुलिस अब उन दोनों शूटरों को भी पूछताछ के लिए पंजाब लाने का प्रयास करेगी, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि मूसेवाला पर हमला करने वाले शूटरों में ये दोनों भी शामिल थे।
उधर, यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए दोनों शूटर कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ के साथी हैं, जिसने लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया। अब तक की जांच के बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ को भी मुख्य साजिशकर्ता घोषित कर चुकी है।
सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के रिमांड का छठा दिन था।