{"_id":"5e5d2a458ebc3eeacd2410d2","slug":"punjab-school-education-board-s-8th-and-12th-examinations-begin-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड: 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 5000 केंद्रों में 6.20 लाख विद्यार्थी बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बोर्ड: 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 5000 केंद्रों में 6.20 लाख विद्यार्थी बैठेंगे
Tue, 03 Mar 2020 01:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए 5 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे। वहीं, परीक्षा के लिए 23 हजार 5 सौ से अधिक निगरान स्टाफ तैनात किया गया है और परीक्षा पर नजर रखने के लिए 3,200 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की ड्यूटी अलग से होगी। वहीं, परीक्षा के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम पर विद्यार्थी अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीएसईबी ने परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है। इस बार हर परीक्षा केंद्र में 125 विद्यार्थी बैठेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से सभी प्रश्न पत्र एडवांस में बैंक लॉकरों में रखवा दिए गए हैं। संबंधित प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस बार परीक्षाओं का रिजल्ट भी तय समय से निकाला जाए, इसके लिए भी तैयारियां पूरी की गई हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से टैंपलेंटस तैयार किए गए हैं। जिसके माध्यम से पेपर चेक करने वाले टीचर ऑनलाइन ही अपने फार्म भरकर बोर्ड को भेज पाएंगे। यह सारा प्रोसेस बार कोडिंग के तहत होगा। प्रैक्टिकल और सीसीई अंक भी तुरंत बोर्ड को भेजे जाएंगे। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की सारी सारी मशीनरी दुरुस्त रखी गई है।