{"_id":"6554705255b713d4940109d7","slug":"punjab-school-education-board-ordered-private-schools-to-submit-their-annual-progress-reports-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB: पंजाब स्कूल बोर्ड का निजी स्कूलों को आदेश, 18 नवंबर तक जमा करवाएं प्रगति रिपोर्ट वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB: पंजाब स्कूल बोर्ड का निजी स्कूलों को आदेश, 18 नवंबर तक जमा करवाएं प्रगति रिपोर्ट वरना होगी कार्रवाई
Wed, 15 Nov 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:14 PM IST
सार
निजी स्कूलों को हर साल अपनी प्रगति रिपोर्ट पीएसईबी को जमा करवानी होती है। इस रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड देखता है कि स्कूलों द्वारा तय मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। वहीं, विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात सही है या नहीं। अगर कहीं अनुपात में खामियां मिलती हैं तो नए सेंटर तक बनाने को लिखा जाता है।
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने उन निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने अभी तक अपनी सालाना प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं करवाई है। ऐसे स्कूलों को अब चार दिन (18 नवंबर) में प्रगति रिपोर्ट, बनती फीस और जुर्माना राशि के साथ भरनी होगी। इसके लिए पीएसईबी ने ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है।
अगर कोई स्कूल तय समय में प्रगति रिपोर्ट नहीं भरता है तो पीएसईबी उसकी मान्यता रद्द कर देगा। इसके लिए सारी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। बोर्ड ने साफ किया है कि तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
हर साल जमा करवानी होती है रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक निजी स्कूलों को हर साल अपनी प्रगति रिपोर्ट पीएसईबी को जमा करवानी होती है। इस रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड देखता है कि स्कूलों द्वारा तय मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। वहीं, विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात सही है या नहीं। अगर कहीं अनुपात में खामियां मिलती हैं तो नए सेंटर तक बनाने को लिखा जाता है। इसके लिए रिपोर्ट के साथ 50 हजार रुपये फीस तय है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहाली में अनोखी चोरी: चमचमाती कार में आई दो युवतियां, घर के बाहर से गमले चुराकर ले गईं, वीडियो वायरल
पंजाब में हैं 10 हजार से ज्यादा निजी स्कूल
करीब 10 हजार से अधिक निजी स्कूल राज्य में चल रहे हैं। इसमें से कई स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक प्रगति रिपोर्ट नहीं भरी है। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद बोर्ड मैनेजमेंट ने अब प्रगति रिपोर्ट भरने की तिथि को बढ़ाया दिया है। ऐसे में स्कूलों को फीस के साथ 20 हजार रुपये जुर्माना चुकाना होगा। प्रगति रिपोर्ट भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। उसी में स्कूलों को यह सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
समय से स्कूलों में पहुंचेंगी किताबें
राज्य के सरकारी स्कूलों में अगले साल मार्च में शुरू होने वाले नए सेशन से पहले किताबें आसानी से पहुंच पाएं, इसके लिए भी पीएसईबी ने तैयारी शुरू कर दी है। किताबें छापने के लिए पेपर खरीदने व स्कूलों से डिमांड सर्वे संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसी को आधार बनाकर किताबें छापी जाएंगी। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि मार्च तक स्कूलों में किताबें पहुंचा दी जाएं ताकि किताबों की वजह से पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके अलावा सभी विषयों की ईबुक भी तैयार की गई हैं।