{"_id":"5ed134a28ebc3ee532420d23","slug":"punjab-school-education-board-announces-results-of-5th-8th-and-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Result 2020: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं, आठवीं व दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board Result 2020: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं, आठवीं व दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, यहां देखें रिजल्ट
Fri, 29 May 2020 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 May 2020 09:45 PM IST
सार
- ओपन स्कूल, गोल्डन चांस, सप्लीमेंटरी, अतिरिक्त विषय के लिए होगी परीक्षा
- बारहवीं कक्षा के बाकी बचे पेपरों के लिए डेटशीट का एलान भी जल्द
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड 10 वीं परिणाम 2020
- फोटो : ऑफिशियल वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग के आधार पर घोषित कर दिया गया। यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट http://www.pseb.ac.in और http://www.indiaresults.com पर उपलब्ध है। स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि यह नतीजे सिर्फ रेगुलर और रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की कंटीन्यूस कंप्रीहेंसिव इवैल्यूएशन (सीसीई) के आधार पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा ओपन स्कूल, गोल्डन चांस, सप्लीमेंटरी और अतिरिक्त विषयों वाले मैट्रिक स्तर के विद्यार्थियों की परीक्षा जल्द ली जाएगी, क्योंकि उनके मूल्यांकन के लिए सीसीई के तहत कोई व्यवस्था नहीं होती। इनकी परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा बारहवीं की बाकी बची परीक्षाओं की डेटशीट माहौल ठीक होने पर जारी करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन