{"_id":"b3ce30c4c0309b38f06dd6e931f5e731","slug":"punjab-represent-center-sampla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली भाजपा का गठबंधन मजबूत: सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली भाजपा का गठबंधन मजबूत: सांपला
ब्यूरो, अमर उजाला/होशियारपुर
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को विजय सांपला पहली बार होशियारपुर पहुंचे। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विजय सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे होशियारपुर और पंजाब के विकास कार्यों में विशेष सहयोग देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे किसी एक वर्ग या किसी एक क्षेत्र के नुमाइंदे नहीं हैं, वे पूरे पंजाब के वकील बनकर केंद्र में गए हैं। पंजाब के हक के लिए हर समय केंद्र में आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में सांपला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के साथ उनका पूरा गठबंधन है और अकाली भाजपा का गठबंधन पहले की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज भी शिरोमणि अकाली के जिलाध्यक्ष और विधायक गढ़शंकर सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां और अकाली नेता उनके साथ ही थे लेकिन चंडीगढ़ में किसी जरूरी मीटिंग के कारण वे होशियारपुर नहीं आ सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, विधायक दसूहा बीबी सुखजीत कौर साही, जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) हरमिंदर सिंह, कमिश्नर नगर निगम जेसी सभ्रवाल, जिला ट्रांसपोर्ट अफसर दरबारा सिंह रंधावा, चेयरमैन जिला योजना कमेटी जवाहर लाल खुराना, संजीव तलवाड़, कमलजीत सेतिया, ज्ञान बंसल, जसविंदर सिंह, जसविंदर लक्की, जसपिंदर सिंह मोखा, विभागों के अधिकारी और नेता उपस्थित थे।