{"_id":"666564ccdf2743e50e082097","slug":"punjab-ravneet-bittu-may-get-big-responsibility-in-modi-3-0-talks-of-getting-place-in-cabinet-despite-defeat-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi 3.0: पंजाब के रवनीत बिट्टू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, हार के बावजूद कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modi 3.0: पंजाब के रवनीत बिट्टू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, हार के बावजूद कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा
Sun, 09 Jun 2024 02:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री कौन होगा इसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मोदी कार्यालय से फोन आया है। यानी उन्हें भी मोदी 3.0 में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रवनीत बिट्टू
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री के तौर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे। उनकी केबनिट के लिए पीएमओ से लुधियाना के रवनीत बिट्टू को बुलावा आया है। बिट्टू दिल्ली पीएमओ पहुंच गए हैं। बिट्टू तीन बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं और पंजाब के दिवंगत सीएम बेअंत सिंह के पौत्र हैं। किसानों के खिलाफ बिट्टू मुखर हैं और पंजाब के किसानों को चुनावों के दौरान धमकी तक दी थी।
विज्ञापन
लुधियाना लोकसभा सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू को इस बार चुनावी शिकस्त दी। बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस के टिकट पर लगातार चुनाव जीतते आये हैं। रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं, अमित शाह ने चुनाव के दौरान कहा था बिट्टू मेरा दोस्त है।
विज्ञापन
एलकेएम में चाय मीटिंग में शामिल होने के बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद भी मुझे अपने मंत्रिमंडल में चुना है। इस बार पंजाब को प्राथमिकता दी गई है। मैं 2027 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के लिए जमीन तैयार करूंगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि महज 2 साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। आप जो काम कर रही है, वो सबको पता है। इसलिए लोगों के पास एक ही विकल्प है, वो है भाजपा। इसके साथ ही कहा कि अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।
विज्ञापन