फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Qaumi Insaf Morcha adamant on demanding release of Sikh prisoners

Punjab: सिख बंदियों की रिहाई की मांग पर अड़ा कौमी इंसाफ मोर्चा, 15 अगस्त के दिन सीएम आवास घेरने की तैयारी

Sun, 13 Aug 2023 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 11:47 PM IST
सार

मोहाली से 10000 प्रदर्शनकारियों के साथ चंडीगढ़ कूच करने का एलान है। पुलिस बोली कि घुसने नहीं देंगे। रविवार को मोहाली-चंडीगढ़ पुलिस के आलाधिकारियों ने सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों से बात की लेकिन बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन
Punjab: Qaumi Insaf Morcha adamant on demanding release of Sikh prisoners
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंदी सिखों की रिहाई के लिए मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सात महीने से धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के पदाधिकारियों ने 15 अगस्त को 10 हजार प्रदर्शनकारियों के साथ चंडीगढ़ में घुसने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने का एलान किया है। इस घोषणा से चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे की बैठक हुई। इसके बाद मोहाली पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि जब तक सिख बंदियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। सिख जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से दाखिल होने के लिए पुलिस प्रशासन से रूट देने की मांग की लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया कि प्रदर्शनकारियों को शहर में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित रैली स्थगित करने को कहा, लेकिन वे अड़े रहे। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने पुलिस से कहा कि चंडीगढ़ में उन्हें रैली निकालने के लिए रूट प्लान दें अन्यथा उन्हें अपने हिसाब से रूट तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दोनों पक्षों की बातचीत बेनतीजा रही। बैठक में चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी (सिटी) मृदुल, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क के अलावा मोहाली पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। उधर, दूसरे पक्ष से मोर्चा के संयोजक, सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरण सिंह, वकील गुरशरण सिंह और दिलशेर सिंह जंडियाला आदि शामिल थे।

मोर्चा से जुड़े दिलशेर सिंह जंडियाला ने कहा कि रैली को रूट देने की मांग को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस कह रही है कि चंडीगढ़ में 15 अगस्त को दाखिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जंडियाला ने कहा है कि वह शहर में शांति भंग नहीं करना चाहते लेकिन रैली जरूर निकालेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में दाखिल होने से रोकने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें आईटीबीपी के जवान, पैरामिलिट्री फोर्स, माउंटेड फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स भी शमिल होगी। उधर, मोहाली में पैरामिलिट्री फोर्स, दंगा रोधी पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

सेक्टर-52/53 मार्ग से चंडीगढ़ में प्रवेश की योजना
कौमी इंसाफ मोर्चा ने सेक्टर-52/53 मार्ग से अपनी रैली चंडीगढ़ में ले जाने का रूट प्लान अधिकारियों को सौंपा है। रविवार सुबह मोर्चे में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से 15 सिख जत्थेबंदियों ने आकर अपना समर्थन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शाम के समय सेक्टर-52/53 के पास एक मार्च भी निकाला लेकिन पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर जत्थे को रोक लिया। इसके बाद जत्था वहीं पर पाठ करने बैठ गया। पाठ खत्म होने के बाद जत्था लौट गया।

आठ फरवरी को हुई थी पुलिस से भिड़ंत
कौमी इंसाफ मोर्चा ने बीते छह फरवरी से 31 सदस्यीय जत्था चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम आवास पर भेजने का फैसला किया था। दो दिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आठ फरवरी को सेक्टर 52-53 स्थित मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई थी। इसमें 26 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों पुलिस गाड़ियों को भी तोड़ दिया था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के जवानों का अस्पताल में इलाज करवाया गया था। वहीं थाने में कुछ प्रदर्शनकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ था मगर तस्वीरें जारी किए जाने के बाद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस भिड़ंत के बाद पंजाब पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए जवान तैनात कर दिए थे। इसके बाद माहौल शांत होने के बाद अब रोज दोपहर करीब एक से शाम चार बजे तक रास्ता बंद रहता है। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।


हाईकोर्ट कई बार लगा चुका है फटकार
कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी मोहाली में वाईपीएस चौक के पास बीते सात महीने से पक्का धरना लगाकर बैठे हैं। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंच गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय ने इस मामले में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को सख्त चेतावनी देते हुए वाईपीएस चौक के पास बड़ी गिनती में सड़क जामकर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने को कहा था लेकिन उन्हें अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस पर हाईकोर्ट कई बार फटकार लगा चुकी है। उच्च न्यायलय में अब 17 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed