फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moose Wala murder case: Punjab Police gets transit remand of gangster Lawrence Bishnoi

पंजाब पुलिस के हवाले लॉरेंस बिश्नोई: कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड, मानसा की अदालत मे आज पेशी, रास्ते भर की होगी वीडियोग्राफी

Wed, 15 Jun 2022 02:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 02:59 AM IST
सार

29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उसने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला ले लिया। 

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder case: Punjab Police gets transit remand of gangster Lawrence Bishnoi
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई

विस्तार

गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब ले जाने की अनुमति दे दी। अदालत ने पुलिस को ट्रांजिट रिमांड भी दे दी है। इससे पहले कोर्ट में बिश्नोई के वकीलों ने उसके एनकाउंटर की आशंका जताई। इस पर पंजाब पुलिस ने कहा कि कि वह पूरे दल बल के साथ आए हैं और पूरे रास्ते की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मानसा कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन

 
आरएमएल अस्पताल में हुआ मेडिकल
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आरएमएल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। अदालत ने पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से ले जाने से पहले और संबंधित सीजेएम अदालत के समक्ष पेश करने से पहले कानून नियमों के अनुसार मेडिकल जांच कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की होगी जीवन और सुरक्षा की जिम्मेदारी
लॉरेंस को वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि लॉरेंस को ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दिया है। पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी। सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा। हथकड़ी पहनाई जाएगी और बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा।

मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का हाथ
एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) के नेतृत्व में पंजाब के एडवोकेट जनरल समेत एक टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने भी मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिससे यह साफ हो गया था कि हत्याकांड में बिश्नोई और उसके गैंग का हाथ है।


दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को जैसे ही अदालत में पेश किया, पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पंजाब ले जाने की दो अलग-अलग अर्जियां अदालत में पेश कर दीं, जिन पर काफी लंबी बहस चली। बिश्नोई के वकीलों ने उसे पंजाब पुलिस के हवाले किए जाने का यह कहते हुए भारी विरोध किया कि पंजाब में बिश्नोई का एनकाउंटर हो सकता है।

दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह दो बुलेट प्रूफ गाड़ियां, अन्य 20 गाड़ियां और उच्च पुलिस अधिकारियों समेत 50 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे हैं और बिश्नोई को पंजाब ले जाते समय पूरे रास्ते की वीडियोग्राफी की जाएगी। इस पर बिश्नोई के वकीलों ने अदालत से कहा कि पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में ही बिश्नोई से पूछताछ कर ले और अगर बिश्नोई को पंजाब लेकर ही जाना है तो उसे हथकड़ियां और बेड़ियां लगाकर ले जाया जाए, ताकि किसी भी तरह पुलिस यह बहाना न बना सके कि लॉरेंस बिश्नोई ने भागने की कोशिश की थी। अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील और पंजाब पुलिस का पक्ष सुनने के बाद लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस के हवाले करने का आदेश दिया।

लॉरेंस के खिलाफ पांच राज्यों में दर्ज हैं 36 केस
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में कुल 36 केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 17 केस पंजाब के विभिन्न जिलों में लंबित चल रहे हैं। फरीदकोट जिले में भी लॉरेंस बिश्नोई पर दो केस दर्ज हैं और इनमें से एक केस यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या का है।

पहलवान की फरवरी 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस व गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि उस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद लॉरेंस को फरीदकोट पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर लाने की कोशिश की थी। उसका दो बार प्रॉडक्शन वारंट भी जारी करवाया लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे फरीदकोट नहीं लाया जा सका। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई पर फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोहाली, अमृतसर जिलों में कुल 17 केस दर्ज है।

29 मई को की गई थी मूसेवाला की हत्या
मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed