फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police SIT Revealed Secrets of Behbal Kalan Firing Case

बहिबल गोलीकांड: एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा- पुलिस की फायरिंग के बाद भड़के थे आंदोलनकारी

Mon, 25 Mar 2019 11:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Mar 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police SIT Revealed Secrets of Behbal Kalan Firing Case
बहिबल गोलीकांड
पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा बहिबल कलां गोलीकांड की जांच में खुलासा किया गया है कि है कि उस दिन पुलिस के फायरिंग करने के बाद ही आंदोलनकर्ता भड़के थे। घटना वाले दिन धरना स्थल पर जैतो के नायब तहसीलदार प्रितपाल सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात थे, लेकिन पुलिस ने धरनाकारियों पर बल प्रयोग करने से पहले उनसे इजाजत नहीं ली।
विज्ञापन


घटना को लेकर आरोपी पुलिस अधिकारी तर्क देते रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था, जिसके बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। अब एसआईटी की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उस दिन पुलिस के फायरिंग करने के बाद ही आंदोलनकर्ता भड़के थे।
विज्ञापन


बहिबल कलां गोलीकांड बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित है। इसकी जांच और कार्रवाई कराने के लिए गठित की गई एसआईटी द्वारा मोगा के तत्कालीन एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पटियाला जेल में बंद है। पूर्व एसएसपी के जमानत मांगने का विरोध करते हुए एसआईटी ने अदालत में दाखिल रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी के पास घटना वाले दिन बहिबल कलां में घायल हुए एएसआई सुरिंदर कुमार ने अपना बयान दर्ज करवाया है। एएसआई के मुताबिक, पुलिस के फायरिंग करने की वजह से प्रदर्शनकारी भड़के थे। उस समय वह अपनी गाड़ी पर चढ़ते समय गिरने से घायल हो गए थे। एसआईटी ने उसके बयान को धारा 164 के तहत फरीदकोट अदालत में दर्ज करवा दिया है।

इंस्पेक्टर के आंदोलनकारी को थप्पड़ मारने पर हुआ था विवाद

एसआईटी के अनुसार, उस दिन एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने धरने पर बैठे एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था। उसकी वजह से विवाद खड़ा हुआ था। बाद में पुलिस ने धरनाकारियों पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। इस गोलीकांड में किशन भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि इन्हें गोली ऊपर से नीचे की तरफ लगी थी, जिससे साफ जाहिर है कि पुलिस ने बैठे हुए व्यक्तियों पर ही गोलियां दागी थीं।

एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग की कहानी भी झूठी
एसआईटी जांच रिपोर्ट के अनुसार, बहिबल कलां गोलीकांड मामले में पुलिस अधिकारियों ने अपने बचाव में कहा था कि उस दिन धरनाकारियों ने एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग की थी, जिसके बचाव में फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी ने अपने सारे हथियार और गोलियां वापस जमा करवा दिए थे तो गोलियां कहां से चलीं। इसके अलावा एसआईटी द्वारा एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग मामले की कहानी को झूठा करार दिया जा चुका है और फायरिंग में उपयोग 12 बोर की गन भी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed