फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police has busted a terror module operated by Parminder Pindi and arrested 5 persons

Punjab News: पंजाब में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी मॉड्यूल किया ध्वस्त, रिंदा के पांच गुर्गों को दबोचा

Thu, 19 Oct 2023 04:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

पंजाब पुलिस पिछले 15 महीनों में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 200 आंतकियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Punjab Police has busted a terror module operated by Parminder Pindi and arrested 5 persons
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Punjab DGP

विस्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के टेरर फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पांच गुर्गों को दबोचा है। इन्हें स्थानीय हैंडलर परमिंदर सिंह पिंदी ऑपरेट कर रहा था, जो कि रिंदा के करीब गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के संपर्क में था। 10 दिन के विशेष ऑपरेशन के बाद आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि ये शराब के ठेकेदारों से पैसे की वसूली के लिए ठेकों को निशाना बनाकर आगजनी या गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर के अमनप्रीत वालिया, रमनबीर सिंह उर्फ फौजी, अर्शप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और किरणदीप कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में दो मामले बटाला पुलिस स्टेशन सिटी और सदर बटाला में दर्ज हुए थे। पुलिस ने केस में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं। बटाला पुलिस ने इन घटनाओं के तुरंत बाद पड़ताल की थी। इसमें रमनबीर सिंह उर्फ फौजी समेत 11 आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हुई शराब ठेके को आग लगाने की कोशिश

एसएसपी अश्वनी गोटयाला ने बताया 27 सितंबर को बटाला के शास्त्री नगर में एक शराब ठेके को आग लगाने की कोशिश हुई। इसके दो दिन बाद फिर एक शराब ठेके को आग लगाने की कोशिश की गई। दो अक्तूबर को अमृतसर देहात में एक शराब ठेके पर पांच गोलियां चलाई गईं। जांच में सामने आया कि आरोपी परमिंदर सिंह पिंदी के निर्देश पर वारदात की जा रही हैं, जो शराब ठेकेदारों से टेरर फंडिंग के लिए धमकियां देकर रंगदारी मांगते हैं।

एक सप्ताह में दूसरा गिरोह पकड़ा

आतंकी रिंदा समर्थित गुर्गों को पकड़ने की यह एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले टारगेट किलिंग गिरोह का खुलासा हुआ था। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों को काबू करने के प्रयास में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पहले पकड़े गए गिरोह के गुर्गों को दोबारा जेल से रिमांड पर लाया जाएगा ताकि मामले की तह तक जा सके।
 


15 महीनों में 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने पिछले 15 महीनों में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 200 आंतकियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed