फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police has arrested accused of spreading rumors related to Corona virus

फेसबुक पर पोस्ट अपलोड कर फैलाई अंग निकालने की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab police has arrested accused of spreading rumors related to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना के संबंध में अफवाहों को रोकने और आरोपियों पर लगातार पंजाब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने लुधियाना के जट्टपुरा गांव के नंबरदार को राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मानव अंगों की तस्करी के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने और कोरोना के संबंध में अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ सोमवार को थाना हठूर में आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 54 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता लगा है कि मनदीप ने अपने फेसबुक प्रोफाइल ‘दीपा ढिल्लों जट्टपुरा’ पर 24 अगस्त, 2020 को एक पोस्ट अपलोड की थी। इसमें उसने राजिंदरा अस्पताल पटियाला संबंधी आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं और इसे मानव अंगों की तस्करी का केंद्र बताते हुए बेबुनियाद आरोप लगाया कि वहां टीके लगाकर लोगों को मार दिया जाता है।
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला है कि उसने अफरातफरी में जज्बाती होकर यह पोस्ट अपलोड की थी क्योंकि हाल ही में उसके चाचा (उसके गांव के सरपंच) की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि पोस्ट अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया, मोबाइल जब्त कर लिया गया है। सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के दौरान जन्मदिन पार्टी, होटल सील और दो गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने एक एएसआई के पुत्र सहित 10 व्यक्तियों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू की पाबंदी के दौरान पार्टी करने और गैर-कानूनी हथियार रखने के आरोप में और आदमपुर के मसाला जोन रेस्टोरेंट के मालिक जस्सी बांसल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया है। आरोपी कर्मवीर लंबी निवासी आदमपुर ने 8-10 दोस्तों के लिए रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जब पुलिस ने छापा मारा तो वह भी मौके से फरार हो गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही अन्य को पकड़ने की कोशिश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान अंकित थापा और जसपाल सिंह के तौर पर हुई है। 7 सितंबर को थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया गया है। कर्मवीर लंबी ने फरार होने के मौके पर एक नाजायज हथियार भी फेंक दिया। वह पीएपी की 7वीं बटालियन में तैनात (अब शंभू बैरियर पर तैनात) एएसआई का पुत्र है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 8 व्यक्तियों की शिनाख्त की गई है। सभी 8 व्यक्तियों को इस केस में नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed