Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police busts inter-state gang involved in Rs 8 crore fraud, two arrested

Chandigarh News: सभी केंद्र... पंजाब पुलिस ने आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police busts inter-state gang involved in Rs 8 crore fraud, two arrested
-गिरोह के खिलाफ 14 राज्यों में लगभग 34 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें : डीजीपी
विज्ञापन

-धोखेबाजों ने फर्जी स्टॉक मार्केट योजना के जरिये पीड़ित से 15 लाख की ठगी की
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर निवेश धोखाधड़ी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्टॉक मार्केट निवेश में बड़े लाभ का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
गिरोह के सदस्य पीड़ितों को विश्वास में लेकर उनके मोबाइल में एक फर्जी एपीके एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाते थे, जिसमें निवेश पर भारी लाभ का वादा किया जाता था। इस लालच में फंसे लोग आसानी से धोखेबाजों के निर्देशों के अनुसार विभिन्न बैंक खातों में पैसे निवेश कर देते थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी वरुण कुमार और अबोहर निवासी साहिल सेठी के रूप में हुई है। जांच से पता चला है कि वरुण कुमार ने अपना बैंक खाता साहिल सेठी को कमीशन के आधार पर किराए पर दिया था। साहिल ऐसे बैंक खाते खरीदता था और अपने सरगना से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उन्हें नई दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए आगे बेच देता था। गिरोह का सरगना उससे वर्चुअल मोबाइल नंबरों के जरिये संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि सरगना इन फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए धोखाधड़ी से प्राप्त धन के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन देता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी 14 राज्यों में लगभग 34 अन्य इसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में भी शामिल हैं, जिनमें कुल ठगी की राशि 8 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्चुअल मोबाइल नंबरों और इस धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार व्यापक नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे जांच जारी है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि 15 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर जुझार सिंह की निगरानी में एक साइबर क्राइम टीम ने गहराई से जांच की और विभिन्न ओएसआईएनटी तकनीकों और भारतीय साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर के समनवे पोर्टल की तकनीकी सहायता का उपयोग करके आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी में सफलता पाई। इस संबंध में थाना राज्य साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


यह है निवेश धोखाधड़ी
निवेश धोखाधड़ी में वो योजनाएं शामिल होती हैं, जो अत्यधिक लाभ का झूठा वादा करती हैं और अक्सर वास्तविक प्रतीत होती हैं। इन घोटालों में नए निवेशकों से जमा कराए गए पैसों से पुराने निवेशकों को लाभ दिया जाता है। इसे पोंजी स्कीम भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed