फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police busted inter-state arms smuggling module and arrested three people in Amritsar

Punjab: अमृतसर से तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, MP से लाए थे खेप, तीन पिस्तौल-मैगजीन बरामद

Tue, 16 Jul 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:10 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास है, जिसमें एक हत्या के मामला भी शामिल है। आरोपियों से तीन पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद हुई हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab Police busted inter-state arms smuggling module and arrested three people in Amritsar
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के अवैध हथियार डीलरों से खेप खरीदी थी। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने हथियार तस्करों को तीन 0.32 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू, साहिल कुमार उर्फ मस्त दोनों निवासी छोटा हरिपुरा अमृतसर और प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ निवासी गुरु नानकपुरा कोट खालसा अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि यह सफलता काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल को मिली है। इससे एक दिन पहले अमृतसर ने विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा द्वारा समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और इसके दो गुर्गों को छह अत्याधुनिक 0.32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और बुलेट-सिक्के के साथ गिरफ्तार किया था।

ढिल्लों के अनुसार स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर को खुफिया जानकारी मिली थी कि अमृतसर के कुछ लोग अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी में शामिल है और उन्होंने मध्य प्रदेश में अवैध हथियार डीलरों से हथियारों की खेप खरीदी थी। इस खेप के साथ आरोपी वल्ला के गुरु तेग बहादुर मार्केट इलाके में मौजूद है। अमृतसर पुलिस की टीमों ने एक ऑपरेशन चलाया और तीनों आरोपियों को तीन पिस्तौल के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे खेप की डिलीवरी के लिए वल्ला इलाके में खरीदारों का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू और साहिल कुमार उर्फ मस्त का हत्या के एक मामले में संलिप्तता सहित पुराना आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इस मामले में पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर प्रमुख सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि मध्य प्रदेश में हथियार डीलर और जिन व्यक्तियों को हथियारों की यह खेप पहुंचाई जानी थी, उनकी पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसएसओसी अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 61 (2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed