{"_id":"6690bbb8672c6d88600f0889","slug":"punjab-police-arrested-nine-jail-officials-in-drug-smuggling-from-jails-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जेलों से नशे के कारोबार पर सरकारी एक्शन, नौ जेल अधिकारी गिरफ्तार; ड्रग रैकेट में एक डॉक्टर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जेलों से नशे के कारोबार पर सरकारी एक्शन, नौ जेल अधिकारी गिरफ्तार; ड्रग रैकेट में एक डॉक्टर भी शामिल
Fri, 12 Jul 2024 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:45 AM IST
सार
फिरोजपुर जेल से नशे के कारोबार का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में आया था। जब आंकड़ों को खंगाला गया तो पता चला जेल से करीब 43000 फोन कॉल की गई थीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
punjab police
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल से नशे के कारोबार को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। नौ जेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार में जेल अधिकारी और कैदी ही नहीं एक डॉक्टर भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। पंजाब सरकार के जवाब को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने अब 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर जेल से नशे के कारोबार का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में आया था। जब आंकड़ों को खंगाला गया तो पता चला जेल से करीब 43000 फोन कॉल की गई थीं। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि अधिकारियों के मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पाया था कि अभी तक मोबाइल फोन मिलाने के जितने भी मामले सामने आए थे उसमें किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हाईकोर्ट ने तब पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि सीबीआई को शामिल किए बगैर इस मामले की सही जांच संभव नहीं है। तब पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से निवेदन किया था कि जांच सीबीआई को न दी जाए इस मामले में बेहतर जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपते हुए पंजाब सरकार ने बताया कि कैदियों और जेल स्टाफ के अतिरिक्त इस मामले में एक डॉक्टर की संलिप्तता भी पाई गई है। डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि वह नशे के कारोबार में मोबाइल फोन को लेकर मदद करता था। पंजाब सरकार के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।