{"_id":"614998c08ebc3e7ac0759c5d","slug":"punjab-police-arrested-man-who-tried-to-cause-damage-to-statue-of-dr-br-ambedkar-in-phillaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: फिल्लौर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: फिल्लौर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 Sep 2021 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पुलिस को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार।
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देश के बाद पंजाब पुलिस ने सोमवार आधी रात को जालंधर के फिल्लौर कस्बे में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधी रात को जब सीएम हाउस से अधिकारियों के फोन बजे तो उनके होश फाख्ता हो गए और रातोंरात पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के हुसैन निजरा जिले के जवानिया गांव निवासी भीकू मीणा (25) के रूप में हुई है। भीकू मीणा ने पत्थर और फूलदान फेंककर बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना बताया। उन्होंने लोगों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह की कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन