मुलाकात: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले राजा वड़िंग, हाईकमान ने दिया फ्री हैंड, प्रताप बाजवा और भारत भूषण आशु भी रहे मौजूद
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजकुमार चब्बेवाल ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उनकी नई टीम को दिल्ली से फ्री हैंड मिल गया है। राहुल गांधी से सोमवार को मिलने पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का वादा किया। वड़िंग ने शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया कि आज और अब के बाद सूबे में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंजाब में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस की कमान यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दी है। भारत भूषण आशु को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता और उप नेता राजकुमार छब्बेवाल को नियुक्त किया है।
सोमवार को नई टीम के सभी सदस्य राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। जहां डेढ़ घंटे तक टीम के नए सदस्यों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने बताया कि बैठक के दौरान अनुशासनहीनता मुद्दा रहा। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस की हार के पीछे नेताओं की अंतर्कलह रही है। पार्टी के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में ही लगे रहे।
राहुल गांधी ने भी अनुशासनहीनता पर चिंता जताई लेकिन अब कांग्रेस बदलाव की ओर है। नई टीम के द्वारा शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया गया है कि अब पंजाब कांग्रेस में अनुशानहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब पंजाब में कांग्रेस नए रूप में लोगों तक पहुंचेगी। वड़िंग ने कहा कि हालांकि चुनौती बड़ी है लेकिन उन्हें चुनौतियां पसंद हैं। उदाहरण देते हुए वड़िंग ने कहा कि 2014 में लोकसभा हारने के बाद पार्टी ने उन्हें यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था अब फिर से विधानसभा चुनाव हराने के बाद उन्हें बागडोर सौंपी गई है।
सिद्धू के एक और खास पर कार्रवाई की तैयारी
अनुशासनहीनता को लेकर पंजाब कांग्रेस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नई टीम को लेकर बयानबाजी करने पर पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान का निष्कासन किया जा चुका है, जिसके बाद बाद सिद्धू के एक और करीबी नेता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पार्टी कर रही है।
Team Punjab with Shri Rahul Gandhi ji
- Amarinder Singh Raja (@rajawarring) 11 Apr 2022
- Bharat Bhushan Ashu (@Ashumla) 11 Apr 2022