फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Woman died after delivery, Scissor Found in the bones

प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत...महिला की मौत, अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख में मिली कैंची

Wed, 11 Nov 2020 12:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Woman died after delivery, Scissor Found in the bones
मृतक महिला का फाइल फोटो और चिता से कैंची निकालता ग्रामीण। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मोगा जिले के गांव बुध सिंह वाला निवासी एक महिला की डिलीवरी के दो दिन बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। नौ नवंबर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जब महिला का अंतिम संस्कार किया गया तो उसकी अस्थियों में एक कैंची और तीन स्टिकरनुमा चीजें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंची को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


महिला के परिवार ने सिविल अस्पताल मोगा की महिला रोग विशेषज्ञ पर आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उनकी बेटी के पेट में कैंची छोड़ दी। इसके कारण उनकी बेटी की मौत हो गई। गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को भी मोगा के सिविल अस्पताल में पार्किंग में एक महिला की डिलीवरी हो गई थी। उस मामले में भी उसी डॉक्टर की लापरवाही पाई गई थी, जिसने गीता का ऑपरेशन किया था। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री किसी भी समय डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भेज सकते हैं। इसकी पुष्टि हेल्थ डायरेक्टर कर चुके हैं। 
विज्ञापन


दर्शन सिंह निवासी गांव बुध सिंह वाला ने बताया कि उनकी बेटी गीता की छह नवंबर को मोगा के सिविल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के दो दिन बाद तक उनकी बेटी ठीक थी। उसके बाद अचानक उनकी बेटी के पूरे शरीर पर सूजन होने लगी। महिला डॉक्टर ने उनकी बेटी का चेकअप करने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर को उनकी बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसी दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 10 नवंबर को जब परिवार अस्थियां लेने गया तो उन्हें अस्थियों में एक कैंची और तीन स्टिकरनुमा चीजें मिली। सूचना पर थाना चड़िक के एएसआई दविंदरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ढुडीके ब्लॉक से स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने कैंची को कब्जे में लिया गया। दर्शन सिंह और उसके परिवार ने मांग की है कि मोगा सिविल अस्पताल की उक्त डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 


सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। डॉक्टर जसवंत के अनुसार फरीदकोट में भी महिला का ऑपरेशन हुआ था। हो सकता है कि फरीदकोट स्टाफ की ओर से लापरवाही की गई हो। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed