फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: read the Sad story of elderly mother who died in Muktsar of Punjab

एक बेटा नेता, दूसरा आबकारी विभाग में फिर भी बुजुर्ग मां को मिली 'लावारिस मौत'

Wed, 19 Aug 2020 10:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: read the Sad story of elderly mother who died in Muktsar of Punjab

एक बुजुर्ग महिला सड़क पर मंगलवार को लावारिस हालत में पड़ी मिली, जिसकी बाद में मौत हो गई। मरने से पहले महिला ने अस्पताल में अपने बेटों के बारे में बताया तो सभी हैरान हो गए। महिला ने मरने से पहले बताया कि उसके दो बेटों में से एक राजनीतिक दल का नेता है और दूसरा आबकारी विभाग में कर्मचारी है। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। 

विज्ञापन


उधर, शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने मां की दुर्गति करने का जिम्मेदार मानते हुए पार्टी के सदस्य राजिंदर सिंह राजा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला बूड़ा गुज्जर रोड़ पर लावारिस हालत में मिली थी। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला जब जिंदा हालत में थी तो सिर पर गहरे घाव थे और कीड़े पड़ चुके थे। मृतक महिला का बेटा ढींढसा की बनाई पार्टी अकाली दल डेमोक्रेटिक का सदस्य था। जबकि दूसरा आबकारी विभाग में कार्यरत है। मृतक महिला का बेटा राजिंदर सिंह कुछ ही दिन पहले शिअद (डी) में शामिल हुआ था। मामला सुर्खियों में आते ही पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं दूसरा बेटा आबकारी विभाग में कार्यरत बलविंदर सिंह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी पत्र में ढींढसा ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां की कदर नहीं कर सकता, उसका उनकी पार्टी से कोई भी ताल्लुक नहीं होना चाहिए। सब कुछ होते हुए इन लोगों ने अपनी मां की जिंदगी को नरक के समान बना दिया। ऐसे बेटों पर धिक्कार है। इसलिए इन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाता है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वह राजिंदर सिंह राजा से किसी भी तरह का कोई मेलजोल न रखें। 


दूसरे मुलाजिम बेटे के खिलाफ जांच
एक ओर पार्टी ने नेता बेटे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं दूसरे बेटे के खिलाफ प्रशासनिक जांच चल रही है। डिप्टी कमिश्नर एमके अराविंद कुमार ने कहा कि इस संबंध में एसडीएम वीरपाल कौर मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच के बारे में जानने के लिए एसडीएम से फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed