फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Pakistani balloon again found in Pathankot

पठानकोट में छह दिन में दूसरी बार मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, इलाके में दहशत का माहौल

Sun, 16 Aug 2020 12:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 12:49 PM IST
सार

  • सुबह छह बजे लोगों ने देखा तो पुलिस को किया सूचित, छह दिन में दूसरी बार मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
  • भारत-पाक सीमा पर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, उर्दू में लिखा ‘आजादी मुबारक’, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी 

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Pakistani balloon again found in Pathankot
पठानकोट में फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार सुबह भारत-पाक सीमा से सटे गांव प्लाह में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे के निशान के अलावा ‘आजादी मुबारक’ लिखा है। उक्त गुब्बारा स्थानीय किसान ओम प्रकाश के खेतों से मिला। फिल्हाल, गुब्बारे को लेकर खुफिया एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

 
गुब्बारे को थाना नरोट जैमल सिंह में रखा गया है। बता दें कि पठानकोट संवेदनशील क्षेत्र है। पाकिस्तान सीमा से सटा यह क्षेत्र अक्सर देश विरोधी तत्वों के निशाने पर रहा है। बार-बार पाकिस्तान से आए गुब्बारे मिलने से सुरक्षा बल व खुफिया एजेंसियां भी सकते में हैं। जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव प्लाह में रविवार सुबह छह बजे लोगों ने ओम प्रकाश के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा देखा तो सरपंच और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सीमा से 4 किमी दूर घांट में मिला था गुब्बारा
भारत-पाक सीमा से 45 किमी दूर पठानकोट के गांव सिंबली के गन्ने के खेत से पाकिस्तानी गुब्बारा इससे पहले मिल चुका है। गुब्बारे पर ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ लिखा था। इसके अलावा गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान भी है। जानकारी के मुताबिक गांव सिंबली के कुछ नौजवान सैर को चक्की दरिया की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर गन्ने के खेत में उन्होंने सफेद रंग का गुब्बारा लटका देखा। पास जाकर देखा तो उस पर हरे रंग से ‘दिल दिल पाकिस्तान’ के अलावा चांद-तारा भी छपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed