{"_id":"5f7232898ebc3e9b781823cb","slug":"punjab-news-in-hindi-newborn-girl-found-in-a-village-of-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंक रहे गांववालों की कचरे के ढेर पर पड़ी नजर तो बिलख रही थी नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंक रहे गांववालों की कचरे के ढेर पर पड़ी नजर तो बिलख रही थी नवजात बच्ची
Tue, 29 Sep 2020 01:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मोगा के थाना धर्मकोट के अधीन गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा में सोमवार को नवजात बच्ची कचरे के ढेर पर मिली। घटना का पता लगने पर गांव वालों ने इसकी सूचना धर्मकोट पुलिस को दी। पुलिस गांव के सरपंच के बयान पर अज्ञात दंपती के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा के सरपंच दिलबाग सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि सोमवार की सुबह गांव निवासी एक कचरे के ढेर पर कूड़ा फेंक रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कचरे व मिट्टी के नीचे एक बच्ची बिलख रही है। गांव वासियों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच बच्ची को लेकर गांव की सरकारी डिस्पेंसरी के स्टाफ के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को 108 एंबुलेंस से मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की तबीयत स्थिर है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सरपंच दिलबाग सिंह के बयान पर अज्ञात दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटनास्थल के निकट कोई भी सीसीटीवी कैमरा नही है। वहीं गांववासियों की ओर से कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार की रात कोई अज्ञात व्यक्ति इस बच्ची को कचरे के ढेर पर फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन