फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Father and son has arrested in Punjab poisonous liquor case

पंजाब शराब कांड के मुख्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, तीन जिलों में 121 की जा चुकी है जान

Sat, 08 Aug 2020 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Father and son has arrested in Punjab poisonous liquor case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को जहरीली शराब कांड में फरार दो मुख्य आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में सभी सरगनाओं के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में कत्ल की धारा जोड़ दी गई है। ये सभी तीन जिलों में 121 व्यक्तियों की मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंडोरी गोला निवासी पिता-पुत्र हरजीत सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तरनतारन में 37, अमृतसर ग्रामीण में 9 और बटाला में 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि कश्मीर सिंह और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के अलावा हरजीत सिंह और शमशेर पर कत्ल की धारा के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने माना है कि उन्होंने 27 जुलाई को पंडोरी गोला के अवतार सिंह से अवैध शराब के तीन ड्रम खरीदे थे। दोनों ने इस मामले में शामिल 13  अन्य व्यक्तियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब मामले में 116 केस दर्ज, 74 गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की हिदायतों के अनुसार जहरीली शराब मामले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 116 केस दर्ज किए गए हैं और 74 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर पंजाब पुलिस ने 1114 लीटर अवैध शराब, 642 लीटर देसी दारू और 3921 किलोग्राम लाहन बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed