फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: CBI team reached Amritsar of Punjab

पंजाब के आठ श्रद्धालु उत्तराखंड में हो गए थे लापता, अब जांच को अमृतसर पहुंची सीबीआई की टीम

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
सार

  • अमृतसर पहुंची सीबीआई टीम, श्रद्धालु के परिजनों के बयान दर्ज किए
  • उत्तराखंड में अमृतसर के आठ श्रद्धालुओं के लापता होने का मामला
  • जुलाई 2017 में गए थे श्री हेमकुंड साहिब, गोबिंदघाट के पास हो गया था हादसा

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: CBI team reached Amritsar of Punjab
सीबीआई - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

जुलाई 2017 में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने गए अमृतसर के दो एनआईआर सहित आठ श्रद्धालुओं के लापता होने के मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी। मंगलवार को सीबीआई टीम लापता अमृतसर के चौक मेहता निवासी किरपाल सिंह के घर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। लापता लोगों की पहचान कुलबीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, महंगा सिंह और परमजीत सिंह के तौर पर हुई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक जुलाई 2017 को ये सभी चौक मेहता के टैक्सी स्टैंड से एक इनोवा गाड़ी (पीबी-06 एबी 5472) किराये पर लेकर श्री हेमकुंड साहिब रवाना हुए थे। छह जुलाई को उन्हें लौटना था। उत्तरखंड के चमोली जिले से परिजनों से अंतिम बार मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद परिजनों से संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन


परिजन इनकी तलाश में उत्तराखंड के गोबिंदघाट गए थे और लापता होने की शिकायत पुलिस थाना गोबिंदघाट में दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने गोबिंदघाट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर इनोवा गाड़ी के हादसाग्रस्त होने की पुष्टि कर दी थी। लेकिन आठ श्रद्धालुओं की कोई भी निशानी और सामान ढूंढने में विफल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों के अनुसार हादसे के एक दिन बाद अलकनंदा नदी के किनारे दो पगड़ी और इनोवा कार के कुछ टूटे पार्ट्स बरामद हुए थे। ऐसा कहा गया था कि सभी इनोवा गाड़ी सहित अलकनंदा नदी में समा गए थे। उत्तराखंड पुलिस ने लापता तीर्थयात्रियों को ढूंढने के लिए पुलिस टीमों का भी गठन किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पंजाब और उत्तराखंड की सरकारों के ठंडे रवैये के कारण परिवार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। पिछले साल अदालत के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी। 

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में जो सामान मिला था, उनमें दो आधार कार्ड व एक मोबाइल फोन था। फोन लापता हरकेवल सिंह का था। इनोवा का शीशा बरामद किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से हादसे का संभावित स्थान चट्टानों से ढक गया है। जब भी मौसम साफ होगा, सीबीआई घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed