{"_id":"5fea02c59bc93972cd161f46","slug":"punjab-news-in-hindi-bjp-leaders-met-punjab-dgp-dinkar-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : डीजीपी से मुलाकात के बाद भाजपा नेता बोले- हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : डीजीपी से मुलाकात के बाद भाजपा नेता बोले- हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें कैप्टन
Mon, 28 Dec 2020 09:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों और कार्यक्रमों में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब करने में कैप्टन सरकार पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि वह हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें, भाजपा कार्यकर्ता न डरेगा और न ही झुकेगा।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता हर तरह से जवाब देने में सक्षम है। यह बयान पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल ने डीजीपी दिनकर गुप्ता से मिलने के बाद दिया। मदन मोहन मित्तल ने कहा कि बठिंडा में कैप्टन सरकार की शह पर जबरन भाजपा के कार्यक्रम में तोड़फोड़ व पथराव और पार्टी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया जाना और पुलिस को हमलावरों का साथ देते हुए देखा जाना यह साफ जाहिर करता है कि यह सब कैप्टन सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कैप्टन सरकार समर्थित लोगों द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर भी कातिलाना हमला किया गया था, जिस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कैप्टन सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसा से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक पाना संभव नहीं है। पंजाब की जनता सब देख रही है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व केंद्री मंत्री विजय सांपला, तीक्ष्ण सूद व राजिंदर भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन