{"_id":"5f05d03169cd3c6156537db0","slug":"punjab-news-in-hindi-a-man-commits-suicide-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में काम धंधा हुआ चौपट और मकान मालिक मांग रहा था किराया, व्यक्ति ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में काम धंधा हुआ चौपट और मकान मालिक मांग रहा था किराया, व्यक्ति ने जान दी
Thu, 09 Jul 2020 01:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के चलते मकान का किराया देने में असमर्थ एक व्यक्ति ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक किराया नहीं देने पर घर का सामान गली में फेंकने की धमकी दे रहा था, इसीलिए व्यक्ति ने तंग आकर सल्फास निगल लिया। यह घटना फिरोजपुर शहर की धवन कालोनी की गली नंबर-सात की है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जतिन सियाल निवासी मकान नंबर-258, गली नंबर-दो, कुंदन नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका जीजा प्रवीन कुमार (44) पुत्र अजीत निवासी पट्टी जिला तरनतारन और बहन चेतना शहर की धवन कालोनी की गली नंबर-सात में आरोपी सूबा सिंह के मकान में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
प्रवीन बिस्कुट, कुरकुरे व अन्य सामान का कारोबार करता था। कोविड-19 के चलते कारोबार इतना सही नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी झेल रहे थे। छह जुलाई को आरोपी सूबा सिंह मकान का किराया और बिजली का बिल मांग रहा था। जबकि प्रवीन की पहले की तुलना में कमाई बहुत कम हो गई थी। इसीलिए किराया और बिजली का बिल देने में बहुत देरी हो गई।
प्रवीन कुछ और समय सूबा से मांग रहा था लेकिन आरोपी ने प्रवीन को धमकी दी कि किराया नहीं दिया तो उसके घर का सामान गली में फेंक देगा। प्रवीन किराया देने में असमर्थ था। सूबा उसे तंग कर रहा था। प्रवीन ने सूबा सिंह से तंग आकर सल्फास की गोली खा ली। गोली खाते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, तफ्तीश कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह के मुताबिक जतिन सियाल के बयान पर आरोपी मकान मालिक सूबा सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की धरपकड़ की जा रही है।