{"_id":"60218b6137056542531df51e","slug":"punjab-municipal-elections-2021-election-commission-declared-sensitive-and-highly-sensitive-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब निकाय चुनावः चुनाव आयोग ने 1708 संवेदनशील व 861 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ किए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब निकाय चुनावः चुनाव आयोग ने 1708 संवेदनशील व 861 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ किए घोषित
Tue, 09 Feb 2021 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने सुरक्षा तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आयोग की तरफ से सोमवार को जारी सूची के अनुसार सूबे में 1708 संवेदनशील और 861 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इनमें मोहाली नगर जिले में सबसे ज्यादा 216 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं, जबकि अति संवेदनशील बूथों के मामले में सबसे ज्यादा 111 बूथ मानसा जिले में हैं।
विज्ञापन
आयोग की सूची के अनुसार संवेदनशील पोलिंग बूथों के मामले में मोहाली जिले के बाद बठिंडा जिले में 209, फिरोजपुर में 152, संगरूर में 146, होशियारपुर में 123, जालंधर में 117, पटियाला में 88, बरनाला में 71, लुधियाना में 69, फरीदकोट व नवांशहर में 65-65, फतेहगढ़ साहिब में 51, मोगा में 50, कपूरथला में 46, मुक्तसर में 45, फाजिल्का में 39, गुरदासपुर व रोपड़ में 35-35, अमृतसर में 31, पठानकोट में 23, मानसा में 21 और तरनतारन में 11 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा अति संवेदनशील पोलिंग बूथों के मामले में मानसा जिले के बाद पटियाला में 86, मोगा में 78, बठिंडा में 77, फिरोजपुर में 74, संगरूर में 68, फाजिल्का में 62, अमृतसर जिले में 53, फरीदकोट में 51, मोहाली में 44, तरनतारन में 42, लुधियाना में 34, बरनाला व मुक्तसर में 24-24, गुरदासपुर में 15, फतेहगढ़ साहिब में 12 और जालंधर में छह पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
इस बीच राज्य चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनाव संबंधी सारी प्रक्रिया राज्य पुलिस की देखरेख में होगी। उधर, विभिन्न जिलों में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों ने 14 से 17 फरवरी तक अपने जिलों में ड्राई-डे घोषित कर दिए हैं। 14 फरवरी को मतदान से लेकर 17 फरवरी को चुनाव परिणामों के एलान तक जिलों में दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों, क्लबों और अहातों व शराब बिक्री की दुकानों पर ड्राई-डे संबंधी निर्देश प्रभावी रहेंगे।