{"_id":"64154eb5fcb669bbd40ecc86","slug":"punjab-mobile-phones-recovered-from-firozpur-and-faridkot-jail-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के दूसरे इंटरव्यू के बाद जेलों में सर्च, फिरोजपुर-फरीदकोट जेल से कई मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के दूसरे इंटरव्यू के बाद जेलों में सर्च, फिरोजपुर-फरीदकोट जेल से कई मोबाइल बरामद
Sat, 18 Mar 2023 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 18 मोबाइल फोन समेत अन्य पाबंदीशुदा समान बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की सर्च में आठ सिम, 9 हेडफोन, 10 चार्जर, डाटा केबल के अलावा बीड़ी, जर्दा और हीटर स्प्रिंग बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
jail
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब पुलिस के तमाम दावों के बीच बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शुक्रवार को एक और इंटरव्यू सामने आ गया। इसके बाद प्रदेश की सभी जेलों में सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को सेंट्रल जेल फिरोजपुर से 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल अधिकारियों ने बैरक के अंदर ऊपर बने पिलर से 3 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एनएसजेडी मशीन के जरिए छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। बैरक नंबर 11 में दबिश देकर अधिकारियों ने हवालाती करण से एक मोबाइल और हवालाती रमेश से एक मोबाइल बरामद किया है। थाना सिटी पुलिस ने जेल से बरामद हुए 11 मोबाइल अपने कब्जे में लेकर 2 बंदियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 18 मोबाइल फोन समेत अन्य पाबंदीशुदा समान बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की सर्च में आठ सिम, 9 हेडफोन, 10 चार्जर, डाटा केबल के अलावा बीड़ी, जर्दा और हीटर स्प्रिंग बरामद हुए हैं। दो फोन हवालातियों से मिले जबकि 16 फोन समेत बाकी सामान लावारिस हालत में बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर 2 हवालातियों समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।