फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Ministers targets on Punjab BJP Chief Ashwani Sharma

अश्वनी शर्मा के खिलाफ पंजाब के मंत्रियों ने खोला मोर्चा, बोले- निंदनीय व अनुचित व्यवहार की हदें पार न करें

Tue, 29 Dec 2020 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Punjab Ministers targets on Punjab BJP Chief Ashwani Sharma
मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर किसान संघर्ष को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया। इन नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे निंदनीय और अनुचित व्यवहार की अपनी मर्यादा की हदें पार न करें। सोमवार को जारी साझा बयान में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, ओपी सोनी और सुंदर शाम अरोड़ा ने डीजीपी पर आरोप लगाने पर अश्वनी शर्मा की निंदा की और कहा कि यह घटिया हथकंडे भाजपा की छिन चुकी साख को बचाने में बिल्कुल भी सहायक नहीं होंगे। 

विज्ञापन


मंत्रियों ने कहा कि आप हमारे किसानों की खालिस्तानी, अर्बन नक्सली और लेफ्ट समर्थकों से तुलना कर रहे हो। मंत्रियों ने गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी के कारण पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश के लिए अश्वनी शर्मा की कड़ी आलोचना की और भाजपा नेता को चेतावनी दी कि वह ऐसी घटिया बयानबाजी से परहेज करें और किसानों के मसलों को जल्द हल करने पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन



मानसिक संतुलन गंवा देना समझ से परे : ब्रह्म मोहिंद्रा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा डीजीपी पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि लोगों द्वारा बड़े स्तर पर कृषि कानूनों को रद्द करने के मद्देनजर अश्वनी शर्मा की निराशा तो समझ में आती है लेकिन उनकी तरफ से इतनी जल्दी अपना मानसिक संतुलन गंवा देना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मंसूबों को किसान जान गए हैं : अरोड़ा
किसानों की भलाई के लिए राज्य सरकार के संकल्प का जिक्र करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने अपनी घटिया कार्रवाई से किसानों को निराश किया है और उनका दिल दुखाया है। भाजपा के घटिया मंसूबों को किसानों ने अच्छी तरह से जान लिया है।

अश्वनी शर्मा का व्यवहार शर्मनाक : आशु
कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि अश्वनी शर्मा ने निंदनीय व्यवहार किया है। किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी बोलना किसानी संघर्ष को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है और उनकी यह कार्रवाई पूरी तरह निंदनीय है।


विधानसभा चुनाव में भाजपा का डिब्बा गोल करेंगे : सिंगला
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि लोग खासकर पंजाबी, केंद्र की घटिया नीतियों के कारण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और लोग अगले विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति के अखाड़े में से भाजपा का डिब्बा गोल कर इसका करारा जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed