फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Ministers handed over cheques to the victims families of Poisonous liquor

शराब कांड: मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 1.54 करोड़ के चेक, मुछल गांव पहुंचे अश्वनी शर्मा

Thu, 06 Aug 2020 09:35 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab Ministers handed over cheques to the victims families of Poisonous liquor
पीड़ित परिवारों को चेक सौंपते हुए मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया।

मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और बलबीर सिंह सिद्धू ने गुरुवार को तरनतारन के विभिन्न गांवों में पहुंच कर जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की। पीड़ितों को सरकार की तरफ से एक करोड़ 54 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के चेक भी दिए। इस दौरान चेयरमैन वेयरहाउस कारपोरेशन और विधायक राजकुमार वेरका, विधायक हरमिन्दर सिंह गिल, डीसी तरनतारन कुलवंत सिंह, आईजी फिरोजपुर डिवीजन हरदयाल सिंह मान, एसएसपी तरनतारन ध्रूमन निंबले और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि इस घटना के दोषी माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बहुत तेजी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि 78 परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है। मारे गए लोगों के नाबालिग बच्चों के नाम पर एफडी करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


मुछल गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा
पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ गुरुवार को जहरीली शराब से मारने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करने गांव मुछल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ दु:ख साझा करते हुए कहा कि इस कांड के जिम्मेदार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाना चाहते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री इस कांड में शामिल कांग्रेसी नेताओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच से भाग रहे हैं। कैप्टन ने इस मामले को ठीक ढंग से संभाला होता तो विपक्षी पार्टियों को धरने के लिए मजबूर न होना होता। इस मौके पर सांसद श्वेत मलिक, केवल कुमार, बलविंदर गिल, राजेश हनी और हरदियाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed