{"_id":"5fe1df778ebc3e41db1c0ae7","slug":"punjab-minister-will-held-hunger-strike-in-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : किसान दिवस पर भूख हड़ताल करेंगे पंजाब के शिक्षा मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : किसान दिवस पर भूख हड़ताल करेंगे पंजाब के शिक्षा मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी
Tue, 22 Dec 2020 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री विजयइंदर सिंगला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के शिक्षा मंत्री भी उपवास भूख हड़ताल करेंगे। किसानों की भूख हड़ताल को शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने समर्थन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर किसान दिवस पर किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। सिंगला ने कहा है कि भाजपा सरकार आढ़तियों और किसानों के पीढ़ियों के संबंधों को खत्म करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वह किसान दिवस के अवसर पर अपने किसानों और आढ़तियों की मांगों के समर्थन में और भाजपा की केंद्र सरकार के खेती कानूनों के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि केंद्र सरकार और इसकी लोक विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता के साथ खड़े हों।
विज्ञापन
सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और इसके साथ जुड़े वर्गों में आपसी फूट डालने की भद्दी चालें चल रही हैं लेकिन किसानों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। यह विरोध किसानों के बनते हक मिलने के बाद ही खत्म होगा।
विज्ञापन
पंजाब के आढ़तियों पर आयकर विभाग की छापेमारियों को भद्दी चाल बताते हुए सिंगला ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही कि आढ़ती भाईचारे की तरफ से किसानों को पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। किसानों के विरोध को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर गैरकानूनी तरीके अपनाते हुए छापेमारियां की जा रही हैं। भाजपा नेता आढ़तियों और किसानों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे संबंधों को खत्म करने में सफल नहीं होंगे। उन्होंने आढ़ती भाईचारे को भरोसा दिया है कि इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार और कांग्रेस उनके साथ डटकर खड़ी है।