{"_id":"589b1cbc4f1c1b945237a302","slug":"punjab-marathon-2017-for-road-safety-awareness-going-to-organize-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं, चंडीगढ़ में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं, चंडीगढ़ में होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
marathon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक मैराथन होने जा रही है। अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लिजिए, कहीं मौका छूट न जाए। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 फरवरी को सिटी ब्यूटीफुल में पंजाब मैराथन-2017 का आयोजन किया जा रहा है। थ्रिल जोन ट्रस्ट की ओर से करवाई जा रही मैराथन में एनजीओ अराइव सेफ और मैक्स अस्पताल सहयोग दे रहे हैं।
थ्रिल जोन के संस्थापक पीसी कुशवाहा ने बताया कि ट्रस्ट का यह 16वां कार्यक्रम है। इससे पहले ट्रस्ट की ओर से मुंबई, देहरादून, काठगोदाम और दिल्ली में भी मैराथन का आयोजन किया जा चुका है। चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम के तहत 21 किमी और 10 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 6.30 बजे चंडीगढ़ क्लब से दोनों दूरी की दौड़ आरंभ होंगी।
21 किमी की दौड़ चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर रॉक गार्डन, सुखना लेक, किशनगढ़ होते हुए आईटी पार्क तक और इसी रास्ते वापस चंडीगढ़ क्लब तक होगी, जबकि 10 किमी की दौड़ किशनगढ़ के पहले सुखना लेक क्षेत्र तक और वापस चंडीगढ़ क्लब तक होगी। कुशवाहा ने बताया कि अब तक 900 से अधिक एंट्रीज मिल चुकी हैं, जो लोग इस दौड़ में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे www.thrillzone.com पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
दौड़ में हिस्सा लेने वालों को ट्राफी और टी-शर्ट दी जाएंगी। दौड़ के पूरे रास्ते पर एनर्जी ड्रिंक्स और पानी के दस स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा मैक्स अस्पताल की ओर से मेडिकल काउंटर खोले जाएंगे, जिनमें फिजियोथरेपिस्ट भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अराइव सेफ के संस्थापक हरमन सिद्धू ने कहा कि इस मैराथन के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि सार्वजनिक यातायात को बेहतर बनाया जाए, ताकि वाहनों से भरी सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए स्थान बचे।