फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, mansa, harsimrat kaur

स्वच्छ भारत को चाहिए लोगों का सहयोग : हरसिमरत कौर

Fri, 14 Nov 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला मानसा
अमर उजाला मानसा Updated Fri, 14 Nov 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, mansa, harsimrat kaur
स्वच्छ भारत में हर व्यक्ति को अपना योगदान देकर भारत को खुशहाल व साफ बनाना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को भीखी में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुहिम को 100 फीसदी सफल करने के लिए हम सभी को कम से कम दो घंटे अपने आस-पास साफ रखना चाहिए। हरसिमरत ने खुद भी भीखी की गलियों की सफाई की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हकों की रक्षा करने खुद आगे आना चाहिए।

उन्होंने बरेटा में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत के साथ बने 30 बिस्तरों वाले कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनता को सहूलियतें देने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में बड़े फूड पार्क चालू किए जाएंगे और भारत सरकार द्वारा सबसिडी भी मुहैया करवाई जाएगी।

बाल मजदूरी को रोकने के लिए अभिभावकों का अहम योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैसे कमाने के लालच में कई बार अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल की पढ़ाई छुड़वाकर मजदूरी पर लगा देते हैं जिस कारण उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरत ने बरेटा में संगत दर्शन दौरान शिकायतें भी सुनीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मिट्ठू मोफर के निवास स्थान पर भी पहुंचीं। हरसिमरत पूर्व मंत्री शेर सिंह गागोवाल के पुत्र स्व. जगसीर सिंह पप्पू गागोवाल के भोग समागम और एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर की बहन के विवाह समागम में भी पहुंचे।


इस मौके उनके साथ विधायक प्रेम मित्तल, पूर्व विधायक मंगत राय बंसल, जिला शहरी अध्यक्ष प्रेम अरोड़ा, बुढलाडा के विधायक चतिंन सिंह समाओ, डीसी प्रवीन कुमार थिंद, एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा, दिलराज सिंह भूंदड, हरबंत सिंह दातेवास समेत अन्य अकाली नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed