{"_id":"2767199a879dc8b1a2866f14c7f02854","slug":"punjab-ludhiana-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने सवा लाख रिश्वत लेते एटीपी दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने सवा लाख रिश्वत लेते एटीपी दबोचा
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जोन ए में तैनात एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) बांके बिहारी को नाजायज बिल्डिंग का निर्माण कार्य न रोकने के एवज में सवा लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को नगर निगम जोन ए से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस बुधवार अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एसएसपी विजिलेंस सतिंदर सिंह ने कहा कि शिमलापुरी निवासी बलजीत राय इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग बना रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान एटीपी बांके बिहारी वहां पहुंच गए। उन्होंने इमारत को नाजायज करार दिया। उन्होंने इसकी एवज में बलजीत से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। दोनों में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
पहले दिए थे पच्चीस हजार
सौदे के मुताबिक बलजीत ने कुछ दिन पहले बांके बिहारी को 25 हजार रुपये दे दिए और बाकी के सवा लाख रुपये मंगलवार को देने तय हो गए। इस बीच बलजीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम के पास की। मंगलवार को बलजीत बांके बिहारी को पैसे देने के लिए पहुंचे तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।